Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ो लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों, समाजसेवियो को किया गया सम्मानित

 Etawah News: बौद्ध भीम कथा का समापन, सैकड़ो लोगों ने किया प्रसाद ग्रहण, कथा आयोजकों द्वारा पत्रकारों, समाजसेवियो को किया गया सम्मानित 

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर (इटावा): क्षेत्र के ग्राम जैनपुर नागर में आयोजित “बौद्ध भीम कथा” कार्यक्रम के दौरान कथा वाचिका प्रेमा अम्बेडकर ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन से जुड़ी पीड़ादायक घटनाओं का वर्णन करते हुए समाज को सामाजिक समानता और शिक्षा का संदेश दिया। कथा के दौरान उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब बाबा साहेब को केवल जाति के कारण एक गिलास पानी तक नसीब नहीं होता था।

कथा वाचन के दौरान प्रेमा अम्बेडकर ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने बचपन से ही भेदभाव और अपमान का सामना किया। उन्होंने बताया कि जब बाबा साहेब स्कूल में पढ़ते थे तो उन्हें अन्य बच्चों से अलग बैठाया जाता था और कोई भी उन्हें पानी तक देने को तैयार नहीं होता था। कई बार उन्हें प्यासा ही रहना पड़ता था। यह घटना उस समय के सामाजिक भेदभाव और छुआछूत की कड़वी सच्चाई को दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि इतनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद बाबा साहेब ने हार नहीं मानी और शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। कठोर परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और आगे चलकर देश के संविधान निर्माता बने। प्रेमा अम्बेडकर ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और समानता की लड़ाई का प्रतीक है।

कथा के दौरान उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के विचारों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि बुद्ध का संदेश करुणा, समानता और मानवता पर आधारित है। बाबा साहेब ने भी बुद्ध के मार्ग को अपनाकर समाज को समानता और भाईचारे का रास्ता दिखाया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। कथा सुनते समय कई लोग भावुक भी हो गए। अंत में प्रेमा अम्बेडकर ने लोगों से बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को महत्व देने और समाज में फैले भेदभाव को समाप्त करने का आह्वान किया। बौद्ध भीम कथा का उद्देश्य बाबा साहेब और भगवान बुद्ध के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है, ताकि समाज में समानता, भाईचारा और जागरूकता बढ़ सके।


कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह, मेघ सिंह वर्मा, सुबोध पाठक, यशवंत चतुर्वेदी, प्रेम कुमार शाक्य, आलोक, आशीष कुमार, मनोज कुमार, सत्य नारायण राजपूत, राजू, ऋषि पाल, चेतन जैन, रजत गुप्ता, सुशील कांत ने कथावाचक प्रेमा अम्बेडकर का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। आयोजन समिति द्वारा सभी पत्रकारों को पटका पहनाकर व माला पहनाकर स्वागत किया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe