लोकेशन आलोट जिला ब्यूरो डॉ सुनील चोपड़ा
पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने 4 गुना मुआवजे के फैसले को बताया क्रांतिकारी, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
आलोट: पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने राज्य मंत्रिमंडल के 22 अप्रैल को लिए गए उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें किसानों की भूमि अर्जन पर 4 गुना मुआवजा देने का निर्णय हुआ है। उन्होंने इसे क्रांतिकारी कदम बताते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।जारी प्रेस नोट में गुड्डू ने कहा कि इस फैसले से किसानों को वर्तमान की तुलना में दोगुना मुआवजा मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सालों से चली आ रही किसानों के शोषण की परंपरा इस फैसले से समाप्त हो जाएगी।
पूर्व सांसद ने आग्रह किया कि वर्तमान में जिन प्रोजेक्ट के लिए किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, उनमें भी इस फैसले को लागू किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह फैसला किसानों के साथ सरकार के दिल के संबंध को दर्शाता है।
