Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: सूरत में दिनदहाड़े बैंक में 52 लाख की डकैती, पिस्तौल के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर आसानी से चलाई लुट

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


सूरत में दिनदहाड़े बैंक में 52 लाख की डकैती, पिस्तौल के बल पर कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर आसानी से चलाई लुट।

गुजरातके उपमुख्यमंत्री ओर गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी के शहरमे इतना बड़ा लूटकांड वो भी दिन दहाड़े उनके बीच जनताकी सुरक्षा कितनी? लुट होनेंकी घटनासे जनता खुद अपनी असुरक्षित महसूस करते हुए सरकारके सामने जनताका आक्रोश दिखाई दिया।


शहर के वराछा क्षेत्र स्थित लंबे हनुमान रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आज दोपहर दिनदहाड़े हुई डकैती ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छह में से 5 हथियारबंद डकैतों ने बैंक में घुसकर पिस्तौल की नोक पर सात बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया और करीब 52 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

 दोपहर करीब 2:05 बजे छह डकैत तीन बाइकों पर सवार होकर बैंक पहुंचे। बैंक के सामने मेट्रो परियोजना का काम चल रहा था, जिसके कारण बैरिकेडिंग लगी हुई थी। पांच डकैत बैंक के भीतर घुसे, जबकि एक साथी करीब 25 मीटर दूर बाइकों के पास निगरानी करता रहा। बैंक में प्रवेश करते ही डकैतों ने सबसे पहले अलार्म सिस्टम के तार काट दिए, ताकि किसी प्रकार की सूचना तुरंत बाहर न जा सके। इसके बाद उन्होंने पिस्तौल दिखाकर बैंक कर्मचारियों और मौजूद ग्राहकों को एक कोने में बैठा दिया। सबसे पहले कैशियर के काउंटर से करीब 12 लाख रुपये लूट लिए। इसी दौरान कैश मैनेजमेंट सर्विस (CMS) के कर्मचारी बैंक में अतिरिक्त नकदी, 40 लाख रुपये लेकर पहुंचे। डकैतों ने उन्हें भी बंधक बना लिया और उनके मोबाइल फोन छीन लिए। कैश वैन से लाई गई रकम और काउंटर पर मौजूद नकदी मिलाकर कुल 52 लाख रुपये लूट लिए गए। डकैतों ने नकदी को विमल के थैलों और लगेज बैग में भरा। करीब 50 मिनट तक बैंक में लूटपाट करने के बाद वे बेहद शांत तरीके से बाहर निकले। इसके बाद पैदल मेट्रो बैरिकेडिंग पार कर अपनी बाइकों तक पहुंचे और कामरेज की दिशा में फरार हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बैंक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज में अधिकांश डकैतों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं, जिससे उनकी पहचान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर दी और इसके साथ आसपास के जिलों को जानकारी दी गई है। प्राथमिक तौर पर जांच में मेट्रो रेल में काम करने वाले किसी ने ये योजना बनाई है और इनलोगों को काम के लिए हायर किया होगा।

बैंक में सिक्योरिटी नहीं थी,

अलार्म सिस्टम के तार काटे

डकैतों को इस बात की जानकारी बेशक रही होगी कि कोई सिक्योरिटी गार्ड नहीं है। इसलिए एक ग्राहक की तरह सभी बैग लेकर अंदर घुसे और सबसे पहले बैंक का अलार्म सिस्टम के तार काट दिए थे। इसके अलावा कोई अन्य सिक्योरिटी या अलार्म सिस्टम एक्टिव करने का मौका आरोपियों ने स्टाफ को नहीं दिया। वहां पर आने जाने वाली सड़क बंद थी। इसलिए दोपहर में इलाका काफी सुनसान रहता है। लेकिन मनपा चुनाव को देखते हुए बैंक के बाहर वाली सड़क 5 दिन पहले एक तरफ से खोल दी थी। 


6 बजे पहुंची डॉग स्क्वाड

दोपहर 2 बजे हुई घटना के बाद पुलिस जांच प्रक्रिया के दौरान शाम 6 बजे डॉग स्क्वाड का इस्तेमाल शुरू किया गया। बैंक के अंदर से लेकर मेट्रो की बैरीकेडिंग तक कुत्ता दो राउंड तक घुमा और पार करके बाहर रोड तक गया। इसके बाद वो वापस अपनी जगह पर लौट आया था।


बाहर बैठे सीएमएस गार्ड को भनक तक नहीं लगी


डकैत इतने चालाक थे कि अंदर डकैती करके वो सभी बाहर निकल गए। नीचे खड़ी सीएमएस गार्ड को भनक तक नहीं लगी कि अंदर क्या हुआ है और उसके सामने से ही पैदल सभी बाइक की तरफ निकल गया। वहीं दूसरी तरफ स्टाफ इतना घबराया हुआ था कि 15 मिनट तक वो टेबल के नीचे से बाहर नहीं आया। उन्हें लगा कि डकैत अभी भी बाहर खड़े हैं। 


कड़ोदरा के जोलवा में जांच तेज

आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जांच करते हुए क्राइम ब्रांच की पूरी टीम लगा दी है। इसमें डीसीपी, एसीपी, पीआई, पीएसआई समेत 100 से अधिक पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। आरोपी कामरेज की तरफ जाते हुए नजर आए। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी कड़ोदरा स्थित जोलवा के पास से आए हैं और वहीं उन्हें सुराग मिल सकता है।


डीसीपी जोन 1 आलोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी देरी से मिली थी। क्योंकि आरोपियों ने फोन जमा कर लिया था। स्थानीय पुलिस के अलावा, क्राइम ब्रांच और अन्य थाने की टीम है। इसके अलावा सूरत ग्रामीण, तापी, वलसाड, नवसारी पुलिस को भी अलर्ट किया है। डकैतों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe