इसरार अहमद
जिला संवाददाता
अम्बेडकरनगर
अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग सामान जलकर हुआ खाक
रामगढ़-जलालपुर रोड पर स्थित जैतपुर थाने के पास चाय की दुकान के छप्पर में रविवार की रात अज्ञात कारणों से आग लग गई जिसके चलते दुकान में रखा समान जलकर राख हो गया। दुकानदार हीरालाल राजभर के मुताबिक अन्य दिनों की तरह दुकान बंद कर भोजन के बाद सो रहे थे। बगल में पत्नी भी सो रही थी। रात 11:15 बजे के आसपास छप्पर पश्चिम तरफ से अचानक जलने लगी। पत्नी की नींद टूटी और वह जोर से चिल्लाई। जब तक उठकर बाहर निकलते तब तक आग ने पूरे छप्पर को अपने आगोश में ले लिया। इस दौरान दुकान में रखा करीब आठ हजार रूपये तथा बर्तन समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक पूरा छप्पर जलकर राख हो गया। सुबह पहुंचे लेखपाल अरविंद कुमार ने बताया कि दुकान में हुई क्षति का आंकलन कर रिपोर्टें उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। हर संभव मदद की जायेगी।