लोकेशन रतलाम जिला संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा
तेज रफ्तार से जा रही जोधपुर इंदौर बस ट्रक से टकराई 5 यात्री घायल
रतलाम इंदौर फोरलेन मार्ग पर जोधपुर से इंदौर की तरफ जा रही स्लीपर कोच बस बिलपांक थाना क्षेत्र के रतागिरी फ़टे के पास बुधवार सुबह 7:00 बजे करीब स्लीपर बस से आगे जा रही ट्रक के अचानक ब्रेक लगने के कारण टकरा गईजिसमें राजस्थान के बाड़मेर निवासी पांच यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हादसे में घायल यात्रियों की पहचान शेर, अंबाराम, विशाल , राजू , और कृष्णा सभी निवासी बाड़मेर राजस्थान के रूप में हुई है सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज रतलाम मैं भेजा है जहां इनका उपचार चल रहा है
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और सड़क मार्ग से दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटाया और मार्ग को सुचारू रूप से प्रारंभ किया घटना के समय हल्की बूंदाबांदी भी हो रही थी


