Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

राजनांदगांव: सांसद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस

 लोकेशन राजनांदगांव 

रिपोर्टर राधेश्याम शर्मा 

*सांसद कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 47वां स्थापना दिवस*

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजनांदगांव स्थित सांसद कार्यालय में उत्साह और गरिमा के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सांसद संतोष पांडे ने स्वयं कार्यालय के मुख्य द्वार पर भाजपा का ध्वज फहराया।

इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ सेवा, सुशासन और विकास के मार्ग पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्यरत है।

कार्यक्रम में राजनांदगांव उत्तर मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को स्मरण करते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश एच. लाल, अशोक चौधरी एवं मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe