Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: दमदारी से लड़ेगी 2027 में आजाद समाज पार्टी कांशीराम पूरे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव: सुनील चित्तौड़

 *Etawah News: दमदारी से लड़ेगी 2027 में आजाद समाज पार्टी कांशीराम पूरे उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव: सुनील चित्तौड़*


     *आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब*

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

इकदिल/इटावा। चौधरी गार्डन इकदिल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन एवं कानपुर मंडल समीक्षा में मुख्य अतिथि के रूप पहुंचे आजाद समाज पार्टी कांशीराम के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ , एवं उनके साथ उत्तराखंड प्रभारी गौरी प्रकाश उपासक , प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल बाबू जी का 207 विधानसभा प्रत्याशी भरथना से दावेदारी कर रहे विक्की कठेरिया ,कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, सैफ तैमूरी लक्की जाटव आदि पदाधिकारियों ने बड़ी माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

    उसके बाद कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद पूर्व प्रभारी मोहम्मद आमीन भाई, विक्की कठेरिया , जिलाध्यक्ष सुंदरम बौद्ध , मोहित गौतम, हर्ष चौधरी, रामनारायण आदि कार्यकर्ताओं ने बुद्ध प्रतिमा भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़,रामगोपाल बाबू जी, शिवकुमार विश्वकर्मा आदि पदाधिकारियों को सम्मानित किया।

   कार्यकर्ता सम्मेलन एवं समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने कानपुर मंडल के कानपुर देहात, कानपुर, कन्नौज, औरैया, फर्रुखाबाद,इटावा के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों को आदेश दिया कि कार्यकारणी को जल्द से जल्द गांव गली मोहल्लों एवं बूथ लेवल तक आजाद समाज पार्टी कांशीराम के पदाधिकारियों को बनाने का कार्य करे।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने कहा कि संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर साहब ने हमें वोट का अधिकार दिलाया, उनके संघर्षौ को भुलाया नहीं जा सकता। मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को एक करके प्रदेश में सत्ता हासिल की।

  उन्होंने कहा कि 76 साल संविधान को लागू हुए हो गए लेकिन आज भी हमारे समाज पर अत्याचार दिनोदिन बढ़ रहे है आज स्थिति ये है कि एक से दो करोड़ लोग सड़कों पर सो रहे है स्कूलों में भी शिक्षा नहीं मिल रही है न ही सुरक्षा मिल रही है। 

   उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमें वोट का अधिकार दिलाया है इस वोट की कीमत से आप विधायक सांसद बना सकते है। आने वाले 2027 में आप सभी बड़े भाई एडवोकेट एवं आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की साहब द्वारा बनाई गई पार्टी से जुड़े। पार्टी नेतृत्व के आदेश से पूरे उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा का चुनाव बड़ी ही दमदारी से लड़ेगी।

गौरी प्रकाश उपासक ने डॉ भीमराव अंबेडकर साहब का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज जो हम कोट पैंट, शूट, बूट गले में टाई पहनकर घूम रहे है ये सब बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी है।

   उन्होंने आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बड़े भाई चंद्रशेखर आजाद का धन्यवाद करते हुए कहा कि आज हमारा नेता दवे, कुचले, बहुजन समाज की की आवाज सड़क से लेकर संसद तक उठाने का काम कर रहे है।


 प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल बाबू जी ने कहा कि में आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद बड़े भाई एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद साहब के संघर्ष को देखकर हमें ऊर्जा मिलती और हम 70 साल की उम्र में कानपुर और झांसी मंडलों में पड़ने वाले हर जिलों में महीने 2 बार मीटिंग कर रहा हूं ताकि भाई के हाथों को मजबूती मिले।

विक्की कठेरिया ने शायराना अंदाज में अपनी बात रखते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद साहब को हम अपना आदर्श नेता मानते है और उनके संघर्षों को सलाम करते है।

  इस मौके पर उपस्थित रहे कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद,छविराम जाटव, प्रदीप निगम, तुलसीराम वाल्मीकि, शिवप्रकाश विश्वकर्मा, लक्की जाटव,सुधीर आजाद, सुमित चौधरी, हर्ष चौधरी, प्रभारी मोहित गौतम , कौशलेंद्र,रामनारायण, भुवनेश जाटव, औरैया जिलाध्यक्ष राजन गौतम, कन्नौज जिलाध्यक्ष प्रभात गौतम, कानपुर जिलाध्यक्ष रविन्द्र पाल, फर्रुखाबाद पंकज कुमार, महानगर जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वकर्मा आदिपदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


    

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe