Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाला विशाल स्वर्णकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक हुई संपन्न

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


*आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाला विशाल स्वर्णकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक हुई संपन्न*

*फतेहपुर जिले में आज "उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ,फतेहपुर" की एक आवश्यक बैठक कैंप कार्यालय चौक में आहूत की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 11 अप्रैल को लखनऊ में आयोजित होने वाला विशाल स्वर्णकार सम्मेलन की तैयारी को लेकर था । बैठक की अध्यक्षता स्वर्णकार संघ के जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी और संचालन अनिल वर्मा ने किया ने किया ।*

*बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में फतेहपुर जनपद से एक बस और लगभग 10 चार पहिया वाहनों में एक सैकड़ा स्वर्णकार समाज के लोग प्रतिभाग करेंगे।लखनऊ में आयोजित होने वाला  सम्मेलन मात्र सम्मेलन न होकर स्वर्णकार समाज की अपनी राजनीतिक भागीदारी हासिल करना है। जब से देश आजाद हुआ है तब से लेकर आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने स्वर्णकार समाज को कभी भी सम्मान देने का काम नहीं किया है जबकि स्वर्णकार समाज हमेशा से सभी चुनावों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और तमाम राजनीतिक दलों में लगातार काम करते आ रहे हैं । परंतु जब विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव आते हैं तो स्वर्णकार समाज के व्यक्ति को केवल इस्तेमाल किया जाता है और उनको कभी भी चुनाव लड़ने का अवसर नहीं दिया जाता है ।


संचालन करते हुवे अनिल वर्मा ने कहा कि अब स्वर्णकार समाज जाग चुका है,अब वह अपना हक और अधिकार ले कर रहेगा।पूरे प्रदेश के राजनेताओं और तमाम राजनैतिक दलों को अपनी ताकत एहसास करने के लिए 11 तारीख को लखनऊ में समाज का स्वर्णकार  सम्मेलन होगा जिसमें पूरे प्रदेश के समस्त 75 जनपदों से लगभग दस से पंद्रह हजार की संख्या में स्वर्णकार समाज लोग प्रतिभाग करेंगे।*

*बैठक में मुख्यरूप से संजय जौहरी, रामसागर सोनी,मुन्नालाल सर्राफ, राकेश सभासद,राजेंद्र सर्राफ, पप्पू, पिंटू,मनीष,मयंक,विनोद सोनी,मोनू, अमित,दीपक सोनी बबला, विष्णु, हरिओम,पवन,ननकऊ सहित सैकड़ों की संख्या में स्वयंकार समाज के लोग रहे ।*

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe