मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 29 अप्रैल पीएम मोदी आगमन का निरीक्षण।
निरीक्षण करने के पश्चात बाबा सुनासीर नाथ शिव मंदिर पर करेंगे पूजन अर्चन।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ महाराज 23 अप्रैल 2026 को सांय 4:05 पर राघोपुर कन्नौज मार्ग गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 29 अप्रैल एक्सप्रेसवे उद्घाटन का निरीक्षण करेंगे निरीक्षण दौरान सुप्रसिद्ध स्थान बाबा सुनासीर नाथ धाम पर पहुंच कर पूजन अर्चन करेंगे और बाबा भोलेनाथ से देश एवं प्रदेश को अमन चयन खुशहाली की कामना करेंगे।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल 2026 को योगी आदित्यनाथ महाराज मल्लावां गंगा एक्सप्रेसवे के निरीक्षण दौरान एक घंटा 15 मिनट का अमूल्य समय निकालकर 29 अप्रैल की चल रही तैयारी का जायजा लेंगे निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से परामर्श हेतु बैठक करेंगे । इसके उपरांत बाबा सुनासीर नाथ धाम पहुंचकर विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की जैसे ही अधिकारियों को जानकारी मिली संबंधित प्रदेश से लेकर जनपद के आलाअधिकारी अपनी तैयारी पर जुट गए और युद्ध स्तर पर तैयारी करके यह साबित कर दिया कि किसी भी प्रकार की तैयारी में कोई कमी ना रह जाए ।
वहीं जिलाधिकारी अनुनय झा पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने रात दिन एक करके अपने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए पल-पल की खबर प्राप्त करते रहे और अधिकांश कार्यक्रम स्थल पर अपना संपूर्ण योगदान देते नजर आए वही समस्त विभागों के अधिकारीगण कर्मचारी गण तैयारी में जुटे हुए हैं। कहीं पर कोई व्यवस्था में चूक न रह जाए । वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ता उत्सुक है कि बाबा सुनासीर नाथ आगमन होते ही बाबा के जीर्णोद्धार का सपना अब सरकार होने में तेरी नहीं होगी ।वही बाबा सुनासीर नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय शंकर शुक्ला एवं आचार्य राम गोविंद शास्त्री ने बताया कि परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज जी भक्ति भाव में हमेशा लीन रहते हैं। उन्हें भगवान से अलौकिक प्रेम है बाबा भोलेनाथ ने उन्हें अपने दरबार बुलाने का आमंत्रण दिया है ।अब महाराज जी उनके दरबार के लिए किस तरह से खूबसूरती प्रदान करने का काम करेंगे यह तो पूजन अर्चन के बाद में ही खुलासा हो पाएगा ।हमारे क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशु के अथक प्रयास के बाद परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज ने अपना अमूल्य समय निकालकर सुप्रसिद्ध स्थान बाबा सुनासीर नाथ धाम पर पूजन अर्चन करने का प्रोग्राम बनाया है जिसके लिए हमारे क्षेत्र की देवतुल्य जनता परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज को शत-शत नमन करती है। और बाबा से प्रार्थना करती है कि ऐसे संत योगी आदित्यनाथ महाराज जी पर आशीर्वाद और कृपा बनाए रखें।

