सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
व्यापारी के साथ दबंगों ने की मारपीट, जेब से निकाले 5200 रुपये
दबंग बजरंग दल का कार्यकर्ता बनकर हूटर बजाकर फैलाता है दहशत*
फतेहपुर: जिले के मलवां थाना क्षेत्र में एक व्यापारी ने चार दबंगों पर रास्ते में रोककर मारपीट करने, कार तोड़ने,एवं 5200 रुपये छीनने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने खुद को बजरंग दल कार्यकर्ता बताकर अवैध हूटर लगी गाड़ी से लोगों में दहशत फैलाते हैं। थाना मलवां में सुनवाई न होने से पीड़ित परिवार सहित गांव छोड़ने को मजबूर पुलिस अधीक्षक की चौखट में पहुंच न्याय की गुहार लगाई है ।*क्या है पूरा मामला*
पीड़ित अमित साहू पुत्र छेदी लाल साहू निवासी-मलवां थाना-मलवां जिला फतेहपुर अपने परिवार के भरण-पोषण हेतु मलवां कस्बा में ही रोड किनारे गुड़ और चना बेचने का कार्य करता है व फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित अमित साहू ने आरोप लगाते हुए बताया कि
बगल के रहने वाले पड़ोसी अमित सिंह उर्फ बेटराज पुत्र स्व० धनराज सिंह तथा करन सिंह पुत्र मुन्नी लाल सिंह ,रोहित सिंह पुत्र गेंदा सिंह तथा राजा सिंह उर्फ डेलऊ पुत्र शिवमोल सिंह जो अपने आपको फर्जी नेता बताते हैं तथा बजरंग दल कार्यकर्ता कहते हैं। अपनी गाड़ी में बिना किसी परमिशन के जबरदस्ती हूटर लगाये हुए हैं। लोगों को हूटर बजाकर मारपीट करके लोगों को अपना भय दिखाना इनका पेशा बन चुका है और कहते हैं कि थानाध्यक्ष और पुलिस अधीक्षक को अपने जेब में रखता हूँ।
*घटना का विवरण*
दिनांक 18.04.2026 को समय रात्रि 10 बजे पीड़ित अपनी दुकान बन्द कर घर जा रहा था, तभी वहां पर पहले से घात लगाये उपरोक्त सभी लोग मौजूद थे। जिसमें अमित सिंह अपने हाथ में कट्टा लिये था। उसने पीड़ित के पेट में कट्टा लगा दिया और कहा कि "तुम और तेरे पिता मेरी खिलाफत करते हो तथा मेरा कहना नहीं सुनते हो। तुम्हारा गांव में हुक्का पानी बन्द करवा दूंगा और तुझे जिन्दा मरवा दूंगा।"
और इतना कहते हुए पीड़ित को मारने-पीटने लगा और प्रार्थी की जेब में रखे 5200/- रू० निकाल लिया तथा उसकी कार को तोड़कर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।
*आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे*
पीड़ित का आरोप है कि उपरोक्त लोग दबंग किस्म के लोग हैं। उनके ऊपर थाने में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। इसके बावजूद ये खुलेआम अवैध हूटर लगाकर और असलहा लेकर घूमते हैं और पुलिस-प्रशासन का डर दिखाकर लोगों को धमकाते हैं।
*थाने में नहीं हुई सुनवाई, परिवार डरा-सहमा*
पीड़ित बेहद डरा-सहमा परिवार के साथ गांव छोड़ने पर विवश है। थाना मलवां में कोई सुनवाई नहीं हुई, जबकि प्रार्थी सम्पूर्ण परिवार सहित अपनी पीड़ा लेकर थाने गया था।
*प्रार्थी की मांग*
पीड़ित ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। अवैध हूटर लगी गाड़ी को सीज किया जाए और असलहे को बरामद कर आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि वह निर्भय होकर गांव में रह सके।
