Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: कॉलेज कर्मचारी के बेटे ने लगाई फांसी,मां ने महिला पर लगाया बेटे को मरवाने का आरोप

 रेहान ख़ान रिपोर्टर फर्रुखाबाद 

94 52 7250 77


कॉलेज कर्मचारी के बेटे ने लगाई फांसी,मां ने महिला पर लगाया बेटे को मरवाने का आरोप

फर्रुखाबाद के हथियापुर स्थित अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज में एक कर्मचारी के 22 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सोमवार, 22 अप्रैल को हुई। मृतक की पहचान दशरथ कश्यप के रूप में हुई है, जो कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी खुशीराम कश्यप का इकलौता पुत्र था।

दशरथ की मां लेसरा देवी दोपहर करीब 4 बजे कमरे पर लौटीं तो उन्होंने अपने बेटे को फांसी पर लटका देखा। दशरथ ने नीले ड्रम पर खड़े होकर छत के कुंडे में रस्सी से फांसी लगाई थी। घटना के बाद, दशरथ की मां को रोते हुए किसी महिला पर अपने बेटे को मरवा देने का आरोप लगाते सुना गया।

सूचना मिलने पर थाना मऊदरवाजा के प्रभारी अजब सिंह और हथियापुर चौकी इंचार्ज विनीत त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अन्य लोगों की सहायता से शव को नीचे उतारा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

दशरथ शर्मा ट्रक में क्लीनर का काम करता था और घटना वाले दिन ही दोपहर करीब 1 बजे अपने घर लौटा था। उसके पिता खुशीराम कश्यप बीते दो साल से अहिल्याबाई होलकर इंटर कॉलेज में कार्यरत हैं। परिवार कॉलेज के बाहर दुकानों के ऊपर बने एक कमरे में रहता था। खुशीराम मूल रूप से कन्नौज के गुरसहायगंज के ग्राम नुइया के निवासी हैं।

उप निरीक्षक विनीत त्रिपाठी ने मामले की जांच पड़ताल की और शव को लोहिया अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी अजब सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe