नोएडा से सागर की रिपोर्ट
बेंगलुरु की ग्रीष्मा पांड्या ने बढ़ाया मान: ‘ग्लोबल यूनिवर्स 2026’ में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, जीते प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान
नोएडा/बेंगलुरु: फैशन और ग्लैमर की दुनिया में भारत का परचम लहराते हुए, बेंगलुरु की रहने वाली ग्रीष्मा पांड्या ने एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है। ‘नंदिनी नगराज मिसेज इंडिया 2025’ का खिताब जीतने के बाद, अब ग्रीष्मा इस जुलाई में सिंगापुर और मलेशिया में आयोजित होने वाले ‘अंतर्राष्ट्रीय ग्लोबल यूनिवर्स 2026’ में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लाइफस्टाइल और फैशन जगत का एक प्रमुख चेहरा बन चुकीं ग्रीष्मा पांड्या केवल एक मॉडल नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं। वह एक प्रमुख लाइफस्टाइल पत्रिका की कवर पेज पर्सनैलिटी और ब्रांड एंबेसडर भी हैं। उनकी झोली में कई बड़े सम्मान शामिल हैं। नारी शक्ति पुरस्कार और सिटी एक्सीलेंस अवार्ड, एसआईव्यूएए अवार्ड और हर स्टोरी अवार्ड, प्रतिष्ठित आईफा अवार्ड और दादासाहेब फाल्के अवार्डकई अन्य राष्ट्रीय और एशियाई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार। नोएडा में बिखेरा जलवा: एस.के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड्स, हाल ही में 12 अप्रैल को नोएडा (सेक्टर 70) के ‘व्हाइट बैंक्वेट’ में एस.के. प्रोडक्शन और पीयू प्रोडक्शन द्वारा ‘एस.के. यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट, रनवे एंड एशिया इंटरनेशनल अवार्ड 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। सोनिया, संदीप और प्रिया प्रजापति के नेतृत्व में आयोजित इस शो में ग्रीष्मा पांड्या का दबदबा रहा। इस कार्यक्रम में ग्रीष्मा को पीयू प्रोडक्शन की तरफ से ‘एस.के. टॉप यूनिवर्स इंडिया इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट’ का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। साथ ही, उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘एस.के. एक्सीलेंस नेशनल अवॉर्ड’ और ‘एशिया इंटरनेशनल अवार्ड’ से भी नवाजा गया।भारतीय महिलाओं के जज्बे को दिखाऊंगी: अपनी इस शानदार सफलता और अंतरराष्ट्रीय मंच पर चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए ग्रीष्मा ने कहा कि मैं वैश्विक मंच पर अपने तिरंगे का प्रतिनिधित्व करने और भारतीय महिलाओं की शक्ति, संस्कृति और उनके अटूट जज्बे को प्रदर्शित करने के लिए बेहद गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। यह सिर्फ मेरी जीत नहीं, बल्कि उन सभी की है जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। ग्रीष्मा की इन उपलब्धियों ने न केवल उनके परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सौंदर्य और प्रतिभा को एक नई पहचान दी है।