रतनदीप शर्मा
जिला ब्यूरो चीफ
जनपद संभल
बाल श्रम के विरूद्ध आम जनमानस में व्यापक जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करते हुए शासन द्वारा निर्धारित बाल श्रम उन्मूलन के लक्ष्य को पूरा करने हेतु बाल श्रम चिन्हांकन का अभियान चलाया गया। उक्त अभियान शहर के मुख्य चैराहों मुख्यतः शंकर काॅलेज चैराहा, चंदौसी चैराहा, चैधरी सराय तथा मौहल्ला खेडा संभल आदि में चलाया गया जिसके अंतर्गत मौ0 आजम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी संभल द्वारा बाल श्रम करते पाये गये सेवायोजकों के विरूद्ध निरीक्षण कर कार्यवाही की गयी तथा भविष्य में बाल श्रम न कराने हेतु प्रेरित भी किया गया। अभियान में पवनवीर सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक थाना ए0एच0टी0यू0, जनपद संभल द्वारा पुलिस बल के साथ सहयोग किया गया।श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु प्रत्येक नागरिक को स्वयं पहल करने को कहा गया यदि हम स्वयं अपने आप से संकल्प लें कि हम स्वयं जिम्मेदार नागरिक की तरह इस जनजागरूकता की पहल करके उन्मूलन करने हेतु दृढ संकल्पित हों तो शासन एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय के बाल श्रम उन्मूलन के लक्ष्य को वर्ष 2027 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। श्रम विभाग की ओर से लिपिक ललित कुमार द्वारा अभियान में प्रतिभाग कर बताया कि यदि जनपद में कहीं भी बाल श्रम होता दिखे तो आप कार्यालय श्रम विभाग को सूचित करें जिससे ऐसे सेवायोजक/प्रतिष्ठान स्वामी जो बाल श्रम कराते हुए मिलें तो उनके विरूद्ध जनजागरूकता के साथ-साथ विभागीय प्रवर्तन की नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाये जिससे जनपद संभल को बाल श्रम से मुक्त किया जा सके।
उक्त अभियान में राजकिशोर एस.आई., विकास कुमार, गौरीशंकर चैधरी प्रयत्न आदि ने सहयोग किया

