Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

मल्लावां में 17 वें वर्ष स्थापना दिवस पर साई पालकी शोभा यात्रा नगर भ्रमण संपन्न हुआ

 मल्लावां में 17 वें वर्ष स्थापना दिवस पर साई पालकी शोभा यात्रा नगर भ्रमण संपन्न हुआ।


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई यूपी 

मल्लावां (हरदोई) साईं मंदिर श्यामपुर के 17 वें वर्ष के स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में साईं भक्तों द्वारा धूमधाम से साईं पालकी को सजा कर पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गई तथा कन्या भोज एवं भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

      साईं बाबा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गुरुवार को प्रातः काल 5 बजे साईं नाथ का मंगल स्नान कराने के पश्चात विधि-विधान पूर्वक सामूहिक हवन का कार्यक्रम मंदिर के पुजारी आचार्य विकास तिवारी ने मुख्य यजमान मंदिर के संस्थापक महेश सिंह एवं मीनू सिंह अर्कवंशी दिल्ली के द्वारा संपन्न कराया। इसके पश्चात साईं बाबा की पालकी को सजाकर धूमधाम से शोभा यात्रा भक्तों द्वारा निकाली गई।जिसका शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं माता मानदेवी देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश पाठक, कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद्र गुप्ता एवं समाजसेवी विशाल जायसवाल ने किया।

      


 पालकी शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं पुरुष एवं बच्चे फूल वर्षा एवं गुलाल उड़ाते हुए डीजे द्वारा बज रहे भजनों पर थिरकते एवं भजन गाते हुए चलते रहे । भजनों में शिरडी वाले साईं बाबा आया है तेरे दर पर सवाली, शिरडी में उड़े रे गुलाल बाबा का जवाब नहीं, साईं नाथ तेरे हजारों हाथ आदि भजनों से पूरे नगर में भक्ति का माहौल देखने को मिला। शोभायात्रा में महेश गुप्ता श्यामपुर , विजय त्रिपाठी बंदी पुर , वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक एवं गौरव पाठक बड़ी बाजार, विपिन सोनी प्रबंधक - कैरियर पब्लिक स्कूल, समाजसेवी विशाल जायसवाल एवं रागिनी जायसवाल ,छोटू पाल ,आशीष गुप्ता दूध डेरी बड़ा चौराहा मल्लावां राहुल पटेल ओम साई इंटरप्राइजेज गुप्ता, सत्यसील पांडे, बृजेश कुमार वर्मा उर्फ टिल्लू भैया आदि कई भक्तों ने बाबा का पूजन अर्चन एवं प्रसाद वितरण किया गया। शोभा यात्रा के पुनः मंदिर प्रांगण पहुंचने पर कन्या भोज के उपरांत भंडारे का आयोजन संपन्न किया गया जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य बनाया।

           


  पालकी शोभा यात्रा को सफल बनाने में महेश सिंह अर्कवंशी, मीनू सिंह अर्कवंशी ,मंदिर के व्यवस्थापक गौरव सोनी एवं सियाराम अर्कवंशी, रामकिशन, अनिल अर्कवंशी, विपिन सोनी,सत्य शील पांडे ,महेश गुप्ता ,धीरज सोनी , मनीष वर्मा , आकाश ओमर निक्की, राम भरोसे गौड़ ,सरोज अर्कवंशी, आर्यन ,सम्राट सोनी, रवि सैनी ,अंशु सिंह पटेल ,हर्षित, धीरू अर्कवंशी, अखिलेश, अमर सिंह ,भोला सैनी, रोहित पटेल सहित कई भक्तों का विशेष योगदान रहा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe