लखनऊ यूपी
रिपोर्ट संजय यादव
डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के नेतृत्व में चला सघन अभियान, नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस का हंटर
लखनऊ में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी के कुशल नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने कई वाहनों के चालान किए तथा नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहनों को जब्त भी किया।
इस दौरान शहर में काली फिल्म लगाकर फर्राटा भर रहे वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से काली फिल्म उतरवाकर नियमानुसार चालान किए और वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
इस अभियान में टीआई गोसाईगंज राधेश्याम सिंह एवं सहायक टीआई गोसाईगंज दिलीप यदुवंशी ने अपने हमराहियों के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए अभियान को सफल बनाया।
ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए सभी लोग यातायात नियमों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
