मल्लावां पालिका परिषद की लापरवाही के चलते नीम का पेड़ गिरा बाल बाल बचे लोग।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
नगर पालिका परिषद मल्लावां की घोर लापरवाही के चलते नाला निर्माण की अनियमितता को देखते हुए बाल बाल हादसा बचा भीषण तूफान में रोड पर नीम का पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया बाधित पड़े। मार्ग को पुलिस आनन फानन में जाम खुलवाया ।जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद मल्लावां के अंतर्गत महमदपुर चुंगी नंबर दो पर काफी दिनों से धीमी गति से नाला निर्माण कराया जा रहा है निर्माणाधीन नाला ठेकेदार के कार्य की उदासीनता पर आंसू बहा रहा है जिसका जीता जागता उदाहरण जांच करने पर स्पष्ट हो जाएगा ।
नाला के समीप नीम का पेड़ खड़ा हुआ था नाला निर्माण को लेकर गहरा गड्ढा खुदवाया गया । नीम का पेड़ फस गया और उसकी जड़े खोल दी गई निर्माणधीन नाला खोदने वाले कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण के ऊपर गहरा कुठाराघात किया नीम की सारी जड़ों को खोल दिया और वह आज आंधी आने के शिकार में क्षतिग्रस्त हुआ जिसके कारण बाल बाल हादसा बचा नीम का पेड़ गिरते ही कटरा हाईवे बिल्हौर रोड मल्लावां महमदपुर चुंगी के समीप काफी लंबी जाम की कतारे लग गई।
तेज तूफान बारिश के चलते जैसे ही मल्लावा पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने त्वरित जेसीबी बुलवाकर पूरा रोड पर पड़े नीम के पेड़ को हटवा कर मार्ग को सुचारू रूप से चालू करवाया वही जिस व्यक्ति के दरवाजे पर नाला निर्माण चल रहा है उन लोगों ने पालिका परिषद की घोर निंदा करते हुए कहा कि काफी दिनों से मेरे दरवाजे पर नाला निर्माण को लेकर के गड्ढा खोदा पड़ा है इतना गहरा गड्ढा खोदा गयाजिसमें कोई भी बच्चा गिर कर अपनी जान जोखिम में डाल सकता है नाला में खुली नंगी सरिया लगी पाई गई जैसे ही प्रभारी निरीक्षक ने उस पेड़ को हटवाने का प्रयास किया आसपास के लोगों ने पालिका परिषद की निंदा करते हुए शिकायत की की पालिका परिषद ने हम लोगों के दरवाजे इतने दिनों से गहरा गड्ढा खोद दिया है जो की नन्हे मुन्ने बच्चों को बहुत ही संभाल करके दरवाजे से रखना पड़ता है कहीं कोई चूक ना हो जाए जिससे बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है । आरोप है कि इसकी उच्च अधिकारियों द्वारा जांच होनी चाहिए पालिका के ठेकेदारों ने कई माह से नाला निर्माण के नाम पर गहरे गड्ढे दरवाजे पर कोदे पड़े हुए हैं । जिसके चलते मुश्किल में जान बचानी पड़ रही है ऐसी स्थिति में या तो नाला निर्माण में तेजी लाई जाए अन्यथा इस निर्माणाधीन नाला गड्ढे को बंद कराया जाए ।

