आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
29 मार्च 2026
*गौरी फाउंडेशन ने सिद्धेश्वर नगर iti स्थित वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों के लिए चिकित्सा एवं जागरूकता कैंप का आयोजन किया*
झांसी। 29 मार्च 2026 को गौरी फाउंडेशन ने आईटीआई कॉलेज के पास स्थित वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए 'अंतर वयो अभ्युदय योजना' के अंतर्गत निशुलक चिकित्सा शिविर और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।डॉ. नवल खुराना, डॉ. धीरज अग्रवाल और डॉ. ज्योत्सना दुबे ने सौ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों का इलाज किया। शिविर में मुफ्त दवाइयां और फल भी वितरित किए गए। समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव, गौरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, सचिव दीक्षा द्विवेदी और कार्यकारी सदस्य विवेक चतुर्वेदी ने शिविर का उद्घाटन किया और डॉक्टरों को सम्मानित किया। गौरी फाउंडेशन के स्वयंसेवकों शहजेब, हर्ष शुक्ला, प्रियदर्शनी, महेश और सुनील ने शिविर का सफल आयोजन किया। गौरी फाउंडेशन ने निकट भविष्य में वृद्धाश्रम में नियमित शिविर और सत्र आयोजित करने का आश्वासन दिया ।
आनन्द बॉबी चावला झांसी।
