सवायजपुर, गंगा एक्सप्रेसवे के सर्विस लेन पर इको कार बाइक की टक्कर मे,2 घायल 3 की मौत।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई, सवायजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी।हादसा इतना भयानक था कि बाइक पर चार लोग सवार सड़क पर उछलकर गिर गए। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि इको कर में एक बच्चा व बाइक सवार एक बच्चा को गंभीर चोटे आई है।घटना के बाद कार में अन्य सवार लोग फरार हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत हरदोई मेडिकल कालेज अस्पताल भिजवाया गया।पुलिस के मुताबिक मृतक गोविंद पुत्र सुरेंद्र (20 वर्ष) निवासी ग्राम बमरौली थाना काँठ, दीपक पुत्र संतराम 18 वर्ष और लंकुश पुत्र परमेश्वरी 40 वर्ष निवासी ग्राम बंतला थाना सवायजपुर की मृत्यु हुई। सूत्रों से जानकारी मिली कि दीपक दोपहर को गेहूं की फसल काटने के लिए दराती लेने गया था और बाइक से अपने बहनोई गोविंद और लंकुश व एक बच्चे के साथ घर लौट रहा था।खितौली गांव के पास सामने से आई तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से दीपक, गोविंद लंकुश की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार बच्चा और कार में सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए।
वैभव आनंद को पुलिस ने इलाज हेतु एंबुलेंस से भेजा वही तीनों शवों को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा।

