Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: जसवंतनगर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में नौ नामजद पर मुकदमा दर्ज

 Etawah News: जसवंतनगर में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या में नौ नामजद पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 NEWS 

जसवंतनगर/इटावा। थाना क्षेत्र के ग्राम उतरई में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से मौत हो गई। मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने पति समेत नौ लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम वजीरपुर, आनंदीपुर थाना मटसेना (फिरोजाबाद) निवासी राम अवतार शर्मा ने तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री सोनी शर्मा का विवाह 4 दिसंबर 2022 को ग्राम उतरई निवासी शिव किशोर दीक्षित पुत्र वीरेंद्र दीक्षित से हुआ था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में 20 लाख रुपये की मांग को लेकर सोनी को प्रताड़ित करता था। 

देवर द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती थी कि रकम न मिलने पर सरकारी नौकरी कर रहे पति की दूसरी शादी कर दी जाएगी। पीड़ित पिता का कहना है कि शादी में स्कॉर्पियो कार, करीब 20 तोला सोना और गृहस्थी का सामान दिया गया था, इसके बावजूद मांग जारी रही। आरोप है कि 28 फरवरी 2026 को पति शिव किशोर, देवर श्रीप्रकाश, जेठ हरीश, जेठानी ओमलता, सास प्रभा देवी, ससुर वीरेंद्र कुमार, ननद पूनम, अनीता और नंदोई संकल्प मिश्रा ने षड्यंत्र के तहत गला दबाकर हत्या की और साड़ी के फंदे से पंखे पर लटका दिया, ताकि घटना आत्महत्या लगे। 

परिजनों का आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष ने फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी और शव को फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बताया गया कि सोनी शर्मा जसवंतनगर के ग्राम महलई में असिस्टेंट अध्यापक के पद पर प्राथमिक विद्यालय में तैनात थी। जबकि मृतका सोनी के पति शिवकिशोर दीक्षित जनपद फिरोजाबाद के मदनपुर तहसील सिरसागंज में एडीओ पद पर तैनात है। 


  सीओ आयुषी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी, देवर व ननद समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। शव का पोस्टमार्टम फिरोजाबाद में कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जांच जारी है।


Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe