ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
गुजरात प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चाके अध्यक्ष और वडोदरा के सांसद डॉ. हेमांगभाई जोशीकी उपस्थितिमे कामरेज मे टिफिनबैठक आयोजित कीगई।
सहयोग और मिलजुलकर भोजन करनेके मूलमंत्र केसाथ, कामरेजमें युवाशक्तिका उत्साहदेखने मिला।
गुजरात प्रदेश भारतीय जनता युवामोर्चाके अध्यक्ष और वडोदराके सांसद डॉ. हेमांगभाई जोशीके मार्गदर्शनमें आयोजित टिफिन बैठक कार्यकर्ताओं केलिए ऊर्जाकास्रोत बनगई।बैठकमें राज्यमहासचिव डॉ. भाविनभाई शिरोया, पूर्व विधायक वी. डी. झालावड़िया, सूरत जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष दर्शनभाई पटेल उम्भेल, सूरत महानगर युवा मोर्चा अध्यक्ष बिपिनभाई तलविया, साथ ही राज्य और स्थानीय युवा मोर्चों के महासचिव, पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओंके उत्साहको बढ़ाया।
सारथाना स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिरके पवित्र परिसरमें आयोजित सौहार्दपूर्ण सभामें, टिफिनभोजनके साथसाथ, संगठनात्मक शक्ति, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओंको अंतिम व्यक्तितक पहुंचानेके संकल्प और आगामी कार्यक्रमोंकी रूपरेखा पर चर्चा हुई।
जब नेतृत्व और कार्यकर्ता एकसाथ बैठकर भोजन करतेहैं, तब संगठन एक परिवार बनजाता है। राष्ट्रको सर्वोच्च प्राथमिकता देतेहुए, यह युवाशक्ति आनेवाले समयमें गुजरात के विकासपथ को औरभी गति प्रदान करेगी।
