ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल पर श्री सुंदरकांड एवं भंडारे का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
ब्यूरो रिपोर्ट
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा में ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक द्वारा श्री सुंदरकांड पाठ कराने के उपरांत भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर-दूर से आए भक्त एवं मित्रगणों ने सुमधुर वाणी से कलाकारों के मुखारविंद से मधुर आवाज साज से सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।मधुर आवाज संगीत के साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा करतल ध्वनि के साथ मन मुग्द होते रहे।
आयोजक राजेश पाठक के आवाहन पर प्रकाश चंद्र गुप्ता अयोध्या प्रसाद पूर्व प्रधान नीरज बाबा तारा शंकर द्विवेदी मां,नीरज अवस्थी मुन्ना पहलवान मनोज अग्निहोत्री रामू त्रिपाठी मोनू पाठक जितेंद्र पाठक विजय कुमार गुप्ता मनीष स्वर्णकार मुरारी मिश्रा चंद्र प्रकाश पाठक पदुम पाठक अनिल पाठक सोनू पाठक राम लखन तिवारी रवींद्र शुक्ला आदि सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने सुंदरकांड में सम्मिलित होकर महां बली वीर हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश पाठक ने आए हुए सभी महानुभावों का आभार व्यक्त किया।

