होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया
*होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नगर क्षेत्रांतर्गत व थाना रिसिया में किया गया पैदल गश्त/फ्लैग मार्च-*
ब्यूरो रिपोर्ट* अशफाक खान जनपद बहराइच
दिनांक 01.03.2026 को होली त्यौहार व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा त्यौहारों को सकुशल सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु *जिलाधिकारी महोदय व पुलिस अधीक्षक महोदय* द्वारा पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए प्रमुख मार्गो पीपल तिराहा से घंटाघर चौकी होते हुए समस्त शहर क्षेत्र तथा थाना रिसिया क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया। पैदल गश्त के दौरान आमजन को आश्वस्त किया गया कि बहराइच पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। महोदय द्वारा बताया गया कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले अवाछंनीय तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस प्रशासन व डायल-112 को दें। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया पर भी सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं प्रेम के साथ होली का पर्व मनाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।*ब्यूरो रिपोर्ट* अशफाक खान जनपद बहराइच
.jpg)