सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
फतेहपुर के लाल ने CA की परीक्षा में आल इंडिया में 19 वी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम किया रोशन
फतेहपुर जनपद के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का क्षण है कि मानस अग्रहरि पुत्र श्री महेंद्र कुमार गुप्ता एवं श्रीमती गुंजन गुप्ता ने वर्ष 2026 की चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) परीक्षा में ऑल इंडिया 19वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।मानस के पिता श्री महेंद्र कुमार गुप्ता CMI, रेलवे स्टेशन फतेहपुर में कार्यरत हैं तथा माता श्रीमती गुंजन गुप्ता एक सरकारी अध्यापिका के रूप में शिक्षा क्षेत्र में सेवा दे रही हैं। माता-पिता के संस्कार, मार्गदर्शन और मानस की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि उन्होंने यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
मानस ने SRCC यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली से बी.कॉम फाइनल की पढ़ाई पूरी करते हुए अपनी प्रतिभा और परिश्रम का परिचय दिया। उनकी यह सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे फतेहपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है।
मानस अग्रहरि की यह उपलब्धि आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता।
फतेहपुर की धरती से निकली यह सफलता निश्चित ही आने वाली पीढ़ियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला देगी।
मानस को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
