Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में पीड़ित से अवश्य वार्ता करें

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।



 झांसी दिनांक 25 मार्च 2026

-----------------

*चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करें: मण्डलायुक्त*


*अवैध शराब के उत्पादन/बिक्री पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश*


*आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में पीड़ित से अवश्य वार्ता करें*


*बामौर व बंगरा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन शुरु*


*गेहूं खरीद केन्द्रों पर निर्धारित समय से गेहूं खरीद शरु कराने के निर्देश*


*जलजीवन मिशन के कार्यो में खुदाई किये मार्गों को दुरस्त कराने के निर्देश*

झांसी: मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, विकास कार्यो एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक नवीन आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। उन्होंने 01 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये।


*चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु अभियोजन को निर्देश*

          मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री आकाश कुलहरि ने संयुक्त रुप से कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये चिन्हित माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही हेतु संयुक्त निदेशक अभियोजन को निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि अवैध शराब के उत्पादन/बिक्री, गैंगस्टर, भूमाफिया, शराब माफिया पर सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने गैंगस्टर के प्रकरणों में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने पशु तस्करी, जुआ सट्टा माफिया, एण्टी भू-माफिया, ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक, अवैध खनन पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करें, दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में, एनएचएआई के साथ पेट्रोलिंग बढ़ाने की कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने थानों में जनसुनवाई का परीक्षण गुणवत्तापरक सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।


*आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से अवश्य वार्ता करें*

मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने कहा कि आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से वार्ता अवश्य करें, जिससे जन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता दिखायें। आईजीआरएस तथा सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत/फोन पर सम्पर्क करने के साथ ही गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिये


*बामौर व बंगरा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन शुरु*

          निर्माण कार्यों की समीक्षा में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बामौर व बंगरा में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन शुरु हो गया है, जिस पर मण्डलायुक्त ने बीएसए झांसी को निर्देश दिये कि इसी शैक्षिक सत्र से बेटियों की पढ़ाई कार्य सुनिश्चत करायें, जिससे बेटियों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 

*पीएम/सीएम आवास के पात्रों की सूची ग्राम पंचायत, ब्लाॅक स्तर पर चस्पा करें*

           मण्डलायुक्त ने समीक्षा करते हुये डूडा विभाग को निर्देश दिये कि मण्डल के सभी ग्राम पंचायतों, ब्लाॅक स्तर पर प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों की सूची चस्पा करायें, और यह भी आमजनमानस को सूचित करें कि इस योजना का लाभ पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है, यदि कोई व्यक्ति गुमराह करने की कोशिश करता है अथवा अवैध धन की मांग करता है तो उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को अनिवार्य रुप से सूचित करें, जिससे ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही अमल में लायी जा सके।


*गेहूं खरीद केन्द्रों पर निर्धारित समय से गेहूं खरीद शुरु कराने के निर्देश*

         गेहूं खरीद की समीक्षा में उपायुक्त खाद्य ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार झांसी मण्डल के तीनों जनपदों में 30 मार्च से गेहूं खरीद की जायेगी, जिसके लिए लक्ष्य के अनुरुप अधिकतर गेहूं खरीद केन्द्र खुल चुके है, जिन पर किसानों से गेहूं खरीद की जायेगी। जिस पर मण्डलायुक्त ने गेहूं खरीद केन्द्रों पर निर्धारित समय से गेहूं खरीद शुरु कराने के निर्देश दिये।


*जलजीवन मिशन के कार्यो में खुदाई किये मार्गों को दुरस्त कराने के निर्देश*

         मण्डलायुक्त ने जलजीवन मिशन परियोजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि जलजीवन मिशन परियोजनाओं के कार्यो के पूर्ण हो जाने पर मार्गों की खुदाई वाली सड़कों को दुरस्त कराना भी सुनिश्चित करें, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधाजनक रहे। उन्होंने आमजन हेतु पेयजल की व्यवस्था की अभी से तैयारी करने के निर्देश दिये। 


  मण्डलायुक्त ने राजस्व वसूली, जीएसटी, स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, परिवहन, लम्बित न्यायिक वादों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लखपति दीदी, छात्रवृत्ति प्रकरण, फैमली आईडी, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, निराश्रित गौवंशों का संरक्षण, दुग्ध विकास, आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएमश्री, पीएम स्वनिधि, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, पर्यटन योजनाओं के निर्माण कार्यो में प्रगति लाने, खाद्य, आपूर्ति, औषधि प्रशासन, गैस की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये।बैठक में पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि, जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पाण्डेय, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, एसएसपी झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी जालौन डाॅ0 दुर्गेश कुमार, एसपी ललितपुर मो0 मुश्ताक, अपर आयुक्त प्रशासन उमाकान्त त्रिपाठी, सीडीओ झांसी जुनैद अहमद, एडीएम वित्त एवं राजस्व झांसी वरुण कुमार पाण्डेय, एडीएम ललितपुर अंकुर श्रीवास्तव, एडीएम जालौन संजय कुमार, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेशचन्द्र केसरवानी, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, जेडी शिक्षा राजूराणा, अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ0 सुमन, उप निदेशक समाज कल्याण डाॅ0 इन्द्रा सिंह, उप निदेशक पंचायत अजय आनंद सरोज, उपायुक्त खाद्य विनय कुमार, लोक निर्माण, जल निगम, उद्यान, भूमि संरक्षण, माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग सहित सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe