हरदोई जीजीआईसी इण्टर कालेज की अदिति सिंह एक दिन का डीएम का चार्ज संभाल कर सुनी शिकायत
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
हरदोई कलेक्ट्रेट कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने मिशन शक्ति के तहत महिला एवं कल्याण विभाग की ओर से एक दिन के लिए बनी जिलाधिकारी राजकीय बालिका इण्टर कालेज हरदोई, कक्षा 11 की छात्रा अदिति सिंह को विभिन्न विभागों एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के बारे में बताया साथ भारत तथा प्रदेश सरकार की लाभप्रद योजनाओं की जानकारी दी और पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।जन सुनवाई मे आज कुल 76 शिकायते प्राप्त हुई, जिसके त्वरित निस्तारण के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्व और गुणवत्तापूर्ण पूर्ण हो। जनसुनवाई मे प्राप्त कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहंे।

