Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

आलोट: इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम: कक्षा 5वीं और 8वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन

 लोकेशन आलोट संवाददाता डॉ सुनील चोपड़ा 


इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम: कक्षा 5वीं और 8वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन


24 मार्च को घोषित परीक्षा परिणाम में नगर के इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल का परीक्षा परिणाम एक बार फिर पूरे स्कूल के लिए गौरव का पल लेकर आया है।

SHREY SISODIYA 89.75%
राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवीं तथा कक्षा आठवीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत शानदार प्रदर्शन किया। यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का सामूहिक परिणाम है।  

YASHIL SETHIYA 89.50%
कक्षा आठवीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 11 छात्र रहे, परीक्षा में कुल 25 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें से 11 बच्चों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। इसमें प्रज्वल पांडे ने 87 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि नितेश राजपूत ने 85.3 प्रतिशत, सानवी पांचाल ने 84 प्रतिशत, हेमा शर्मा ने 83 प्रतिशत, गजेंद्र सिंह ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 

PRINCE KAHAR 87%
कक्षा पांचवीं में 70 प्रतिशत से ऊपर 32 छात्र में श्रेय सिसोदिया अव्वल रहे। कुल 42 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें से 32 बच्चों ने 70 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किए, जो विद्यार्थियों की निरंतर तैयारी और समर्पण को दर्शाता है।
PRAJAWAL PANDEY 87%

श्रेय सिसोदिया ने 89.75 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि यशील सेठिया ने 89.5 प्रतिशत, 
SANVI PANCHAL 84.17%
प्रिंस कहार ने 87 प्रतिशत, रविराज सिंह ने 87 प्रतिशत, पृथ्वीराज सिंह ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 

NITESH RAJPUT 85.33%

इंग्लिश इंटरनेशनल स्कूल परिवार एवं प्राचार्य लखनलाल मालाकार व प्रबंध समिति के सदस्यों ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।






Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe