Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में संपन्न

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


दिनांक - 24.03.2026


*झांसी में संचालित बचपन डे केयर सेन्टर में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों को लाभान्वित कराएं : मा0 मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप जी*


*मा0 मंत्री, पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में संपन्न*

झांसी : मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० लखनऊ श्री नरेन्द्र कश्यप जी की अध्यक्षता में झांसी मण्डल के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांग जनशक्तिकरण विभाग के मंडलीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आवश्यक समीक्षा बैठक सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गई।

       बैठक में मा० मंत्री जी द्वारा झाँसी मण्डल में 01 नवीन समेकित विद्यालय के निर्माण हेतु प्रेषित प्रस्ताव के अंतर्गत त्वरित कार्यवाही कराते हुये नवीन माध्यमिक समेकित विद्यालय के निर्माण कराये जाने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से प्राप्त निर्देशों का अनुपालन करते हुये जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) का संचालन करें। झांसी जनपद में संचालित बचपन डे केयर सेन्टर में अधिक से अधिक दिव्यांग बच्चों का प्रवेश कराते हुये हुये उन्हें लाभान्वित कराएं।

       बैठक में संबंधित अधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत दिव्यांग पेंशन/कुष्ठावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत 01 अप्रैल 2025 से अब तक जनपद झाँसी में 856, जनपद जालौन में 1094 एवं ललितपुर में 316 मण्डल में कुल 2270 नवीन स्वीकृत लाभार्थियों को सम्मिलित करते हुये मण्डल में कुल 35791 लाभार्थियों को 3082.68 रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया गया है। 

      दुकान निर्माण संचालन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद झाँसी में 12, जनपद जालौन में 27 एवं जनपद ललितपुर में 15 मण्डल में कुल 54 लाभार्थियों दुकान निर्माण संचालन योजना को 16.20 लाख रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।

      शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद झाँसी में 07, जनपद जालौन में 10 एवं जनपद ललितपुर में 04 मण्डल में कुल 21 लाभार्थियों शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना योजना को 1.30 लाख रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।

   


 कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद झाँसी में 259, जनपद जालौन में 510 एवं जनपद ललितपुर में 490 मण्डल में कुल 1259 लाभार्थियों कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना से 131.84 लाख रुपए की धनराशि का व्यय करते हुये लाभान्वित किया गया है।

      मोट्रराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद झाँसी में 10, जनपद जालौन में 10 एवं जनपद ललितपुर में 10 मण्डल में कुल 30 लाभार्थियों मोट्रराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना 13.86 रुपए की धनराशि से लाभान्वित किया गया है।

      कॉक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी योजना वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत जनपद झाँसी में 02, जनपद जालौन में 01 एवं जनपद ललितपुर में 02 मण्डल में कुल 05 बच्चों की सफलतापूर्वक कॉक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी करायी गयी।

      प्री-10वीं और पोस्ट-10वीं छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद जालौन के 5715 छात्र / छात्राओं को धनराशि रू0 245.31 लाख, जनपद झॉसी के 13104 छात्र/छात्राओं को धनराशि रू0 410.55 लाख एवं जनपद ललितपुर में 17676 छात्र/छात्राओं को धनराशि रू0 339.32 लाख का वितरण किया गया है, इस प्रकार मण्डल में कुल 41495 छात्र/छात्राओं को धनराशि रू0 1055.18 लाख की धनराशि का वितरण छात्रों के बैंक खातों में किया गया।

       शादी अनुदान योजनान्तर्गत 23 मार्च, 2026 तक जनपद जालौन में 677 आवेदको को धनराशि रू0 135.40 लाख, जनपद झॉसी में 1055 आवेदको को धनराशि रू0 211.00 लाख एवं जनपद ललितपुर में 911 आवेदको को धनराशि रू० 182.20 लाख इस प्रकार मण्डल में कुल 2643 लाभार्थियों को धनराशि रू0 528.60 लाख का वितरण किया गया।

       कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजनान्तर्गत जनपद जालौन में 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण 195 एवं सी०सी०सी० लेवल से 45 जनपद झॉसी के 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण 420 एवं सी०सी०सी० लेवल से 93 एवं ललितपुर के 'ओ' लेवल कम्प्यूटर प्रशिक्षण 157 एवं सी०सी०सी० लेवल से 79 इस प्रकार मण्डल में कम्प्यूटर प्रशिक्षण 772 एवं सी०सी०सी० लेवल से 217 प्रशिक्षाणार्थियो को प्रशिक्षण दिलाया जा रहा है।


आनन्द बॉबी चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe