आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
झांसी दिनांक 24 मार्च 2026
*मेधावी विद्यार्थियों का वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं में भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
झांसी। विज्ञान के लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद जिला विज्ञान क्लब झाँसी के द्वारा मेधावी विद्यार्थियों का वैज्ञानिक शोध प्रयोगशालाओं में भ्रमण एवं वैज्ञानिक व्याख्यान विज्ञान क्लब झांसी के अध्यक्ष जिलाधिकारी श्री मृदुल चौधरी, उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी जुनेद अहमद एवं सचिव जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा के मार्गदर्शन में एवं जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक डॉ बालमुकुंद ने रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में भ्रमण हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक झांसी श्रीमती रति वर्मा ने दो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी में सभी विद्यार्थियों को कृषि से संबंधित प्रयोगशालाओं में भ्रमण कराया। कृषि पर आधारित उद्योग जैसे मशरूम की खेती, बागवानी, शहद पालन और कृषि की अन्य विधियों के बारे में बताया गया। इसके उपरांत किसी के क्षेत्र में क्या-क्या उपलब्धियां और क्या-क्या व्यापारिक संभावनाएं हैं और विश्वविद्यालय में कौन-कौन से कोर्स हैं, इस पर वैज्ञानिक व्याख्यान निदेशक शिक्षा डॉ अनिल कुमार जी एवं डॉ मनीष श्रीवास्तव डीन के बारे में विद्यार्थियोंको विस्ट के बारे में विस्तृत रुप से बताया और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को भी दूर कियाइस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रदीप सरावगी अध्यक्ष, पराग दुग्ध संघ एवं संजीव श्रीगृरिषि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी महोबा उपस्थित रहे दोनों मुख्य अतिथियों के द्वारा बच्चों को समय से व्यवस्थित तरीके से काम करने का मार्गदर्शन दिया गया।
इस मौके पर डॉ किरन मिश्रा ने छात्राओं से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर, गोपाल समदिया, प्रियंका, निधि, शोभा, जुबिन बक्श, सोम, श्यामसुंदर, विश्वास आदि उपस्थित रहे। मंच का सफल संचालन जिला विज्ञान क्लब झांसी के सह समन्वयक पराग गुप्ता जी के द्वारा किया गया। अंत में आभार जिला विज्ञान क्लब डॉ बालमुकुंद ने किया प्रत्येक प्रतिभागी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया l
आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


