Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। जनपद में सीएम-युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत शत प्रतिशत लक्ष्यपूर्ण, बैंकर्स द्वारा 100 करोड़ का हुआ वितरण

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

 झांसी  

दिनांक 24 मार्च 2026



 ** विभागीय ऋण योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, सीडीओ ने दी बैंकर्स को दी बधाई


 ** जनपद में सीएम-युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत शत प्रतिशत लक्ष्यपूर्ण, बैंकर्स द्वारा 100 करोड़ का हुआ वितरण 


** बैंकर्स द्वारा मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत लगभग 12 करोड़ का ऋण वितरण, जनपद A+ श्रेणी में   


 ** बीएचईएल, गेल पारिछा थर्मल प्लांट व बैंकर्स में सुरक्षात्मक कोई भी समस्या आए तो तत्काल जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन को अवगत कराएं:- सीडीओ


 ** ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 की तैयारियां की हुई समीक्षा, समस्त विभागों को सहयोग करने के दिए निर्देश     


 ** एमएसएमई इकाईयां भू-गर्भ जल के प्रबन्धन और विनियमन हेतु कराएं पंजीकरण अन्यथा होगी कार्रवाई 

 झांसी। मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने विकास भवन। सभागार में ज़िला उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक ली, जिसमें उद्योगपतियों, व्यापारी एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

     विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सहित जनपद स्तरीय एमओयू क्रियान्वयन इकाई की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री जुनैद अहमद ने अध्यक्षता करते हुये उपस्थित उद्यमियों सहित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी सुरक्षात्मक समस्या आती है तो तत्काल जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन को अवगत कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 आगामी माह में प्रस्तावित है की तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप दे ताकि जनपदवार आवंटित लक्ष्य को पूरा किया जा सके। 

     सीडीओ जुनैद अहमद ने कहा कि प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए मा0 मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता बुन्देलखण्ड के चहुंमुखी विकास पर केन्द्रित है,अनेकों योजनायें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र के उद्यमियों को प्राप्त हो रहा है। बुन्देलखण्ड में उद्योगों के सृजन में और तेजी आए और स्थानीय युवाओं को रोजगार मिले,इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ बुंदेलखंड क्षेत्र के उद्यमियों को मिले, इसे अवश्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होंने बैंकर्स को शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद- एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करते हुए लगभग ₹116 करोड़ की धनराशि वितरण करने पर बधाई दी। उन्होंने उपस्थित बैंकर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में भी इसी प्रकार रणनीति बनाते हुए आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें ताकि युवा उद्यमियों को रोजगार स्थापित करने में सहयोग मिल सके।

    बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी @5.0 के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को शासन द्वारा दिए गए निवेश के लक्ष्य की पूर्ति के लिए सहयोग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद झाँसी का जीबीसी 5.0 का लक्ष्य 16000 करोड़ का है जिसमें 01फरवरी 2026 तक 15655 करोड़ के 181 एम0ओ0यू0 कर लिए गए हैं, उन्होंने निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए अधिकारियों को संवेदनशील और उद्योगपतियों से सामंजस्य स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। 

    बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने ग्रोथ सेंटर बिजौली में अवस्थित आवासीय परिसर में कतिपय मूलभूत समस्याओं के संबंध में डॉ कीर्ति बुन्देला द्वारा पूर्व में अवगत कराया गया। अब तक किए गए कार्य प्रगति की जानकारी लेने पर बताया कि जल निगम द्वारा अब तक डीपीआर नहीं बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जल निगम को15 दिन में डीपीआर बनाकर प्रेषित करने के निर्देश दिए। डीपीआर निश्चित तिथि तक नहीं बनाए जाने पर होगी कार्रवाई।

    जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक का संचालन करते हुए उपायुक्त उद्योग श्री मनीष चौधरी ने सदन को जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं प्रदेश के द्वारा विभिन्न संचालित ऋण योजनाओं में बैंकर्स द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करते हुए ऋण वितरण किया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भौतिक लक्ष्य को पूर्ण करने का करते हुए 2501 लाभार्थियों को बैंकों द्वारा ₹100 कार्य वितरण किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की जानकारी देते हुए बताया कि 150 लक्ष्य को पूर्ण करते हुए बैंकों द्वारा लाभार्थियों को ₹12 करोड़ की धनराशि का वितरण किया गया।

    जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ0 अरविंद कुमार ने बैठक में उपस्थित बीएचईएल,गेल, परीछा थर्मल पावर के प्रतिनिधियों सहित उपस्थित बैंकर्स से अनुरोध करते हुए कहा के सुरक्षात्मक, कोई भी समस्या आती है तो तत्काल जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सूचित करना सुनिश्चित करें ताकि उस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

     जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति की बैठक से पूर्व मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में अतुल अग्रवाल किल्पन ने शहर के मुख्य बाजार मानिक चौक में डाकखाने के पास हैण्डठेले खड़े होने के कारण लगातार घंटों जैम की स्थिति बनी रहने पर जल्द से जल्द आम जनमानस को जैम से मुक्ति दिलाए जाने एवं दतिया गेट रोड, उन्नाव गेट रोड व बड़ागांव गेट रोड को जल्द से जल्द ठीक कराए जाने की माँग की, सीडीओ ने नगर निगम एवम लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क कार्य की जानकारी दी। 

    इस मौके पर एसपी ग्रामीण डाॅ0 अरविंद कुमार , अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी, सीएफओ श्रीआर के राय, मनमोहन गेढ़ा, संजय गुप्ता, संतोष साहू, उमाकांत राय सहित अन्य उद्यमी/ व्यापारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


आनन्द बॉबी चावला चावला झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe