आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।
*दिनांक: 14 मार्च 2026*
*विषय: यूपी एसआई भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी द्वारा रेलवे स्टेशन झाँसी का भ्रमण किया गया।*
झांसिम पुलिस अधीक्षक रेलवे झाँसी, विपुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज दिनांक 14 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा-2025 के सुचारु संचालन एवं अभ्यर्थियों/यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झाँसी रेलवे स्टेशन का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने प्लेटफॉर्म, होल्डिंग एरिया, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनों में प्रवेश/निकास पॉइंट, बुकिंग काउंटर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन चेकिंग, पैदल गश्त की प्रभावशीलता एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।आनन्द बॉबी चावला झांसी।

