ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी एलसीबी पुलिस ने सोंनगढ में चोरी के आरोप में दो किशोरों को गिरफ्तार किया: एक की तलाश जारी है
रमज़ान के दौरान खरीदारी करने के इरादे से तीन नाबालिग किशोरों द्वारा की गई चोरी की कोशिश नाकाम रही,एलसीबी पुलिस ने चोरीके तीन संदिग्धों में से दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी का सामान जब्त कर लिया।सोनगढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली अमन पार्क सोसाइटी में एक बंद मकान की कांचकी खिड़की तोड़के घरमें घुसकर अलमारी में नकदी और गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गईथी।
एलसीबीके जगदीशभाई और जोरारामभाई को सोनगढ़ के अमन पार्क में हुई चोरी की सूचना मिली। बताया गया कि चोरी बागबट्टई दशहरा कोलो के पास एक खुले मैदानमें होरही है। पुलिस मौके पर पहुंची और दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया।
उनके माता-पिता के सामने उनसे पूछताछ की गई और पता चला कि चोरी का कारण यह था कि वे रमजान के महीने में कपड़े और अन्य जरूरी सामान खरीद चोरीके रुपयों से करनेवाले थे।
उन्होंने लकड़ी की सीडीकी मददसे अमन पार्क स्थित बंद मकान में सेंध लगाई और घर के पीछे बने शौचालय की कांच की खिड़की तोड़कर घरमे घुसे ओर अलमारीमे रखेगए गहने और नकदी चुरा ली।
चांदी के गहने, मोबाइल फोन और नकदी चुराने की बात कबूल करने के बाद दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया। उनके एक साथी को वांछित घोषित कर आगे की जांच के लिए सोनगढ पुलिस को सौंप दिया गया।
पूरी चोरी की गुत्थी सुलझाने के लिए एलसीबी पीआई डी.एस.गोहिल, एन.जी.पांचानी, जे.बी. आहीर, पीएसआई के.आर. पटेल और कर्मचारी जगदीश भाई, जयेश भाई, आनंद भाई, महावीर सिंह, अनिरुद्ध सिंह, हरपाल सिंह, दीपक भाई, रवींद्र भाई, राहुल भाई, हसमुख भाई, विनोद भाई और तेजस भाई ने कम समय में चोरी की गुत्थी सुलझा ली।
.jpg)