ब्यूरो चीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
मांडवी तालुका के पिपरिया गांव में सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कुत्ते का शिकार करते हुए कैद हुआ। गांवकी बस्ती में भयके माहोल से वन विभाग कब मुक्ति दिलाएंगे।
सूरत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर मांडवी तालुका में तेंदुओं का खतरा बढ़ रहा है, ऐसे में पिपरिया गांव में तेंदुएने कुत्ते का शिकार करने की घटना सीसीटीवी फुटेज में सामने आई है।गांवों मे तक घुस आनेकी हिम्मत करने वाला मानवभक्षी तेंदुआ नजदीकी जंगल आज क्रिकेट के मैदान जैसे बनजाने की वजह से पिछले कई महीनों से मांडवी तालुका क्षेत्रों के गांवोकी जनता तेंदुआके डरसे खुदकी रक्षा खुदही करके रात बिताने को मजबुर हुई हैं।
गांववालों में दहशत का माहौल छा गया है। पहले भी पिपरिया गांव में बड़ी संख्या में तेंदुओं को पिंजरों में पकड़ा जा चुका है। कल, गांव की कोलोनी फलिया बस्ती मे रहते उमेदभाई वासावा के घर पास सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कुत्ते पर हमला करते हुए कैद हो गया।
कुछ ही सेकंडों में तेंदुए ने कुत्ते को पकड़ लिया, उसे अपने मुंह में ठूंस लिया और गायब हो गया। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में तेंदुआ कुत्ते पर बेहद आक्रामक तरीके से हमला करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।
सुबह जब ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो उन्हें पता चला कि रात में तेंदुआ खुला घूम रहाथा। अब कोलोनी फलिया के निवासी तेंदुए के डर से रात में बाहर निकलने से भी डरते हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस क्षेत्र में पहले भी तेंदुए देखे जाने की शिकायतें कीगई थी। ग्रामीणों जनताने मांग की है कि वन विभाग को तुरंत सूचित किया जाए और एक पिंजरा लगाया जाए।
यह देखना बाकी है कि वन विभाग के अधिकारी लोगों की सुरक्षा को लेकर कितने गंभीर होंगे, क्योंकि ग्रामीण रात भर एक आदमखोर तेंदुए के डर से सहमे रहे, जो जंगल छोड़कर खुराक ढूंढने के लिए अभी गांवकी बस्ती तक घुस आता है।
