हरदोई मल्लावां 30 घंटे से गुमसुदा युवक का नहीं लगा सुराग परिजन परेशान।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई गुमशुदा पुत्र की तलाश में पिता दर-दर ढूंढने पर विवस पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।जानकारी के अनुसार ग्राम शाहपुर गंगा थाना मल्लावां निवासी चंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 12 मार्च 2026 दिन में 12:00 बजे मेरा पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 25 वर्ष घर से लोअर टीशर्ट पहनकर कहीं चला गया काफी देर तक जब कृष्ण कुमार घर नहीं आया उसके मोबाइल नंबर 90056 21 847 पर फोन किया गया फोन में घंटी जाती रही लेकिन फोन रिसीव नहीं किया गया देर रात तक घर परिवारी ने रास्ता देखी
अंत में थाना में प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है 30 घंटा बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस की तरफ से कोई सूचना नहीं मिली है बेटा कृष्ण कुमार के मोबाइल नंबर पर बराबर घंटी जा रही है परन्तु फोन उठ नहीं रहा है। इस बात को पुलिस से बताया गया तो पुलिस ने आश्वासन दिया है। कि मोबाइल नंबर सर्विलांस पर भेज दिया गया है जैसे लोकेशन मिलती है कार्यवाही की जाएगी।
पर इस आश्वासन से परिजन संतुष्ट नही दिख रहे है परिजनों ने पुलिस की लचर व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब मोबाइल में घंटी बज रही है तो पुलिस को मोबाइल के पास पहुंचकर लोकेशन लेना चाहिए। इस संबंध में थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार गुमशुदगी दर्ज की गई है कार्यवाही सुरु है।लोकेशन मिलते ही तलाश जारी की जाएगी

