मल्लावां होली पावन पर्व एवं माहे रमजान पर कोतवाल व सीओ ने पैदल गस्त किया।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह मल्लावां कोतवाली पहुंचकर पुलिस बल के साथ पैदल ग्रस्त किया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय के साथ भारी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद जानकारी के अनुसार 1 मार्च 2026 को सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह की अगुवाई में कोतवाली मल्लावां पुलिस ने भारी संख्या में थाना परिसर से बड़ा चौराहा मल्लावां राघोपुर रोड होते हुए मोहल्ला श्यामपुर से बांदीपुर गंगारामपुर लाला बाजार होते हुए महमदपुर चुंगी से काजी टोला होते हुए कोतवाली परिसर पहुंचे इस दौरान आम जनमानस को स्वतंत्र पूर्वक हिंदू रीति रिवाज के अनुसार होली पवन पर्व को स्वतंत्रता से मनाने के लिए हर संभव सुरक्षा व्यवस्था सतर्कता के साथ चप्पे चप्पे पर निगरानी करती रहेगी वही माहे रमजान पर भी पुलिस पहनी नजर रखे रहेगी साथी साथ हिंदू मुस्लिम भाईचारा के साथ अपने त्यौहार को भली भांति से सौहार्द के साथ मनाएं क्षेत्राधिकारी बिलग्राम में निर्देश देते हुए कहा कि उपद्रवियों पर स्थानीय पुलिस नजर रखती रहेगी।वही प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत ने बताया कि पुलिस ने सारे प्वाइंटों को अच्छी तरह से जांच चुकी है किसी भी प्रकार का कोई उपद्र नहीं होने दिया जाएगा उपद्रव करने वाले की जैसे ही कोई शिकायत मिलती है उसे विभिन्न धाराओं में जेल भेजा जायेगा प्रशासन का सहयोग करें शांति का परिचय देते हुए अपने त्यौहार को मनाएं। भ्रामक खबरों से दूर रहे। सोशल मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सावधानी से वार्ता करें। यदि सोशल मीडिया पर किसी मजहब के लोगों ने अभद्र टिप्पणियों का बयान बाजी करते हुए पकड़े गए तो प्रशासन की ओर से उसे बक्सा नहीं जाएगा। इस दौरान थाना मल्लावा के समस्त सब इंस्पेक्टर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा

