ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
तापी एलसीबी पुलिस ने एक साल से शराबबंदी के उल्लंघन के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।
जिले में शराब, जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों के खिलाफ वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने और कानूनी कार्रवाई करने के लिए, जिला पुलिस प्रमुख के निर्देश पर,पी.आई.डी.एस. गोहिल, एन.जी. पंचानी, बी.जे. अहिर, पीएसआई, एन.एस. वासावा और उनके साथी कर्मचारी गश्त पर थे। उसी समय आनंदभाई, जयेशभाई और रविंद्रभाई को सूचना मिली कि अजय विनोदभाई, जो व्यारा और उकाई पुलिस स्टेशनों में दर्ज शराबबंदी अपराधों के लिए एक साल से वांछित है
वो आरोपी अजय विनोदभाई गामीत, भुरिवेलगाम नानू फलियु ता. उकाई जी. तापी, जो उस समय व्यारा के नए बस स्टैंड पर होनेकि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों जगदीशभाई, राहुलभाई और अनिरुद्ध सिंह ने व्यारा के नए बस स्टैंडसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे व्यारा पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।
