*अहिरोरी बीआरसी कार्यालय चारों ओर से गंदगी में तब्दील*
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
*जिम्मेदारों की लापरवाही स्वच्छता अभियान को लगा रही पलीता*
हरदोई, अहिरोरी- केंद्र राज्य सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद स्वच्छता अभियान को जिम्मेदार लगा रहे पलीता। जिले के विकासखंड अहिरोरी में बना बीआरसी कार्यालय परिसर चारों ओर से गंदगी में तब्दील हो गया है। सरकार द्वारा चलाई गई स्वच्छ भारत अभियान योजना धरातल पर धराशायी नजर आ रही है शिक्षा का मंदिर कहा जाने वाला बीआरसी कार्यालय चारों तरफ गंदगी से घिरा हुआ है बीआरसी कार्यालय प्रांगण देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महीनो से साफ सफाई नहीं हुई है केवल नाम मात्र की साफ सफाई की रस्म अदा की गई है। प्रांगण के आसपास बनी बाउंड्री वॉल उखड़ रही है तो कहीं टूटी तो कही गिरी पड़ी हुई है। इस सरकारी बिल्डिंग का प्लास्टर भी उखाड़ रहा है बीईओ के कार्यालय के सामने भी बिल्डिंग की स्थिति ठीक नहीं है। जमीनी हकीकत देखकर जुम्मेदारों पर सवाल उठना लाजिमी है।उपरोक्त विषय पर बीएसए से जानकारी चाही उन्होंने मीटिंग का हवाला देकर बात में बात करने को कहा। मामले पर खंड शिक्षा अधिकारी से फोन कॉल पर संपर्क नहीं हो सका।

