सुमेर बाबा दयालु ने 21दंडवत करते हुए बाबा सुनासीर नाथ मंदिर पहुंचने का प्रण किया।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावा हरदोई, आस्था के प्रति सुमेर बाबा दयालु ने एक ऐसी मिसाल कायम की है जो श्रद्धालुओं को सोचने पर दिवस कर रही है।बताते चले कि ग्राम शुक्लापुर भगत थाना माधवगंज जनपद हरदोई एक गरीब परिवार से निवास करने वाले सुमेर बाबा दयालु ने पांचवीं बार एक ही जगह पर 21 दंडवत करते हुए 27 किलोमीटर दूरी बाबा सुनासीर नाथ को प्रस्थान किया ।
सुप्रसिद्ध धाम बाबा सुनासीर नाथ पहुंचकर भक्त अपनी अर्जी लगाकर बाबा से अपने परिवार और मन की बात कहकर अपने निवास को प्रस्थान करते हैंजैसा कि 55 वर्षीय सुमेर बाबा दयालु ने बताया कि ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए बाबा के दरबार में पहुच कर अर्जी लगाऊंगा वही यह भी संकल्प लूंगा कि पशुपतिनाथ मंदिर के लिए भोलेनाथ हमें इजाजत दे और मैं अपनी दंडवत यात्रा संपन्न कर सकूं।

