Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

झांसी। शराब घोटाले में पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल सहित सभी आप नेताओं के आरोप मुक्त होने पर किया हर्ष व्यक्त

 आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।


2 मार्च 2026


*आप की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।*


*शराब घोटाले में पार्टी सुप्रीमो केजरीवाल सहित सभी आप नेताओं के आरोप मुक्त होने पर किया हर्ष व्यक्त।*


*प्रांत अध्यक्ष ने नई ऊर्जा के साथ ज़िला पंचायत चुनावों की तैयारी का किया आह्वान।*

झांसी। आगामी जिला पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज जिला कार्यालय पर बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।


देर शाम तक चली बैठक में कोर्ट द्वारा शराब घोटाले के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को आरोप मुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी।


सभी कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया और कहा कि हम सभी को अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं और पार्टी की कार्यशैली पर पूरा भरोसा था, कोर्ट का आदेश अपेक्षित था और यह देश की न्याय व्यवस्था के लिए काफी सकारात्मक संदेश देने वाला आदेश है। इससे यह पता चलता है कि तानाशाही ताकतें कितनी भी ताकतवर क्यों न हों लेकिन सत्य की हमेशा जीत ही होती है।

बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनावों की तैयारी के संबंध में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि जनता का विश्वास हमेशा आम आदमी पार्टी के साथ रहा है और शराब घोटाले से आप नेताओं को आरोप मुक्त करने का कोर्ट का जो आदेश आया है वह निस्संदेह ऐतिहासिक है, यह देश के लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है, इस आदेश से लोगों का भरोसा न्याय व्यवस्था में और मजबूत हो गया है। अब आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ तैयारी कर सकते हैं और बड़े हुए मनोबल के साथ जनता के बीच जा सकते हैं। जिला पंचायत चुनावों को प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए सभी साथी संगठन का विस्तार करने में अपना पूर्ण योगदान दें और कम से कम पांच सक्रिय सदस्यों पार्टी से जोड़े।


प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह समय दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करने का है, आज के समय में हम यह देख रहे हैं कि तानाशाही के इस दौर में शंकराचार्य जैसी शख्सियत को भी सत्ता के विरोधी स्वर में बात करने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं का कोर्ट से आरोप मुक्त होना एक बहुत ही सकारात्मक संदेश है।


बैठक में साजिद निसार, चौधरी परवेज, राजेश भदौरिया, पुत्तू सिंह कुशवाहा, नरेश ठेकेदार, सीमा कुशवाहा, नीलम चौधरी, विष्णु सेन सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।


इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन, जिला अध्यक्ष अरशद खान प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, पूर्व मेयर प्रत्याशी नरेश ठेकेदार प्र0 उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, जिला महासचिव आशीष तिवारी, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेश भदौरिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक साजिद निसार, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, इं0 राजकुमार राव, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रिजवान खान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सेन, पूर्व प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ अनुराग मिश्रा, बाबूलाल कुशवाहा, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आदि सहित कई पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।


बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने तथा आभार जिलाध्यक्ष अरशद खान ने व्यक्त किया


आनन्द बॉबी चावला ब्यूरो चीफ झांसी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe