मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
सांसद बंटी विवेक साहू कल होली मिलन समारोह में शामिल होंगे
सांसद ने जिलेवासियों को दी होली व धुंरेंडी की बधाई एवं शुभकामनाएं
छिन्दवाड़ा। सनातन परंपरा के महापर्व धुंरेंडी के अवसर पर 04 मार्च को पूजा लॉज परासिया रोड छिन्दवाड़ा मेंं होली मिलन समारोह का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। जिसमें छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा संसदीय क्षेत्र के सभी भाईयों, बहनों, कार्यकर्ताओं, साथियों, मित्रों एवं शुभचिन्तकों को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। सांसद श्री साहू ने सभी भाईयों, बहनों, कार्यकर्ताओं, साथियों, मित्रों एवं शुभचिन्तकों को धुरेंडी पर्व को हर्षोल्लास व उत्साह पूर्वक मनाने के लिए आमंत्रित किया हैं।सांसद श्री साहू ने सनातन परंपरा के महापर्व होली व धुंरेंडी के पावन अवसर पर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा के जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सांसद ने कहा कि रंगों का यह पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव को बढ़ाते हुए एकता का संदेश देता है। विविध विचारों के रंगों से रंगे इस पर्व पर हम एक होकर स्वंय के लिए और पूरे समाज के लिए एक नया संदेश दे यही कामना है।
दिनांकः- 02/03/2026
सम्पादक महोदय
.jpg)