छिंदवाड़ा आगमन पर वीरता पदक से सम्मानित आशुतोष वरदेय का भाजपा राम मंदिर मंडल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया
मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट
छिंदवाड़ा आगमन पर वीरता पदक से सम्मानित आशुतोष वरदेय का भाजपा राम मंदिर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। आशुतोष वरदेय ने जम्मू और कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान अद्वितीय साहस, सूझबूझ भरी रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व का परिचय दियायह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे छिंदवाड़ा की मिट्टी, संस्कार और देशभक्ति का सम्मान है।
हम सभी को आप पर गर्व है — आपने राष्ट्र की रक्षा कर जिले का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है।
