Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: नवनियुक्त राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष दीदी साध्वी निरंजन ज्योति का फतेहपुर प्रथम आगमन पर जगह जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 


"" नवनियुक्त राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष दीदी साध्वी निरंजन ज्योति का फतेहपुर प्रथम आगमन पर जगह जगह हुआ ऐतिहासिक स्वागत""

फतेहपुर जिले की पूर्व केंद्रीय मंत्री दीदी साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष पद पर मनोनयन के पश्चात फतेहपुर प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद से लेकर फतेहपुर सदर तक ऐतिहासिक स्वागत किया। सैकड़ों गाड़ियों के काफिले,के साथ गगनचुंबी नारों और पुष्पवर्षा के बीच जिले की सीमा चिल्ली मोड़ पर जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी की।

जगह-जगह स्वागत का यह सिलसिला जहानाबाद नगर, बकेवर, खजुहा, बिंदकी, मलवां, अल्लीपुर और नऊवाबाग से होते हुए कर्पूरी ठाकुर चौराहे तक चला। शहर के रामाडियन होटल में आयोजित मुख्य समारोह में वैभव द्विवेदी और पूर्व जिलाध्यक्ष आशिष मिश्रा ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिम्मेदारी को निष्ठा से निभाने का संकल्प लेते हुए जनसभा को संबोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा:

"महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस जिम्मेदारी को मैं पूरी निष्ठा, शुचिता और संवेदनशीलता के साथ निभाऊंगी। कार्यकर्ताओं का यह स्नेह और आशीर्वाद मेरी असली ताकत है।" वही जिले भर के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी रही इस कार्यक्रम में जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, विधायक कृष्णा पासवान, विकास गुप्ता, राजेंद्र पटेल, जयकुमार सिंह जैकी, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह सहित पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, मनोज शुक्ला और संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच का संचालन और व्यवस्था में पंकज त्रिवेदी, नीरज सिंह, अपर्णा सिंह प्रदीप बाजपेई वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष तिवारी भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी अनुल अवस्थी संतोष सिंह राजू गौतम और वैभव द्विवेदी सहित अन्य युवा नेताओं की सक्रिय भूमिका रही।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe