सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी
*मानवता परिवार की संवेदनशील पहल एक्सीडेंट पीड़ित को ₹43,760 की मदद*
फतेहपुर जिले में मानवता परिवार ने अपनी सेवा, सहयोग समर्पण , पारदर्शिता की भावना को साकार करते हुए एक्सीडेंट में घायल हुए जरूरतमंदों को त्वरित आर्थिक सहायता प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की है।संस्था द्वारा फतेहपुर जनपद के हथगाम क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर निवासी एवं पंचायती राज विभाग के कर्मचारी श्री धर्मेंद्र सिंह को उनके इलाज हेतु ₹28,230 की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही किसान श्री उमाशंकर को ₹15,530 की आर्थिक मदद दी गई। इस प्रकार कुल ₹43,760 की सहायता राशि टीम द्वारा उनके निवास स्थान पर पहुंचकर ससम्मान प्रदान की गई। मानवता परिवार द्वारा एक्सीडेंटल इलाज की दसवीं मदद की गई।
इस अवसर पर मानवता परिवार की टीम ने दोनों लाभार्थियों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कार्यक्रम में संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हिमांशु जी, इलाहाबाद मंडल प्रभारी अभिलाष जी, नगर प्रभारी जितेंद्र कुमार, असोथर ब्लॉक प्रभारी पंकज कुमार, नगर ब्लॉक प्रभारी जितेंद्र, संदीप, अनुराग, रामनरेश एवं रामगुलाम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मानवता परिवार निरंतर समाज के जरूरतमंद एवं पीड़ित लोगों तक पहुंचकर सहायता प्रदान कर रहा है। इससे पूर्व भी संस्था द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में एक्सीडेंट पीड़ितों, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे व्यक्तियों एवं मृतक आश्रितों को लाखों रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिससे संगठन के प्रति जनविश्वास लगातार सुदृढ़ हो रहा है।
संस्था ने जानकारी देते हुए बताया कि ₹200 का वार्षिक सदस्यता नवीनीकरण करने वाले सदस्य अधिकतम ₹ 1,00,000 तक की एक्सीडेंटल इलाज सहायता के पात्र होंगे। वहीं, ₹200 का आजीवन शुल्क जमा कर आजीवन सदस्य बनने पर भी एक वर्ष तक ₹1,00,000 तक की एक्सीडेंटल सहायता का लाभ प्राप्त होगा।इसके अतिरिक्त मृतक नॉमिनी सहयोग, स्थायी 100% विकलांगता, गंभीर बीमारी एवं गंभीर एक्सीडेंट की स्थिति में 80% तक सहायता केवल वैधानिक एवं वैध सदस्यों को ही प्रदान की जाएगी।
मानवता परिवार ने पुनः यह संकल्प दोहराया कि वह हर जरूरतमंद के साथ संकट की घड़ी में खड़ा रहेगा तथा अधिक से अधिक लोगों से इस जनकल्याणकारी योजना से जुड़ने की अपील की।

