ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
पलसाना पुलिसने बगुमरा गांवके सिल्वर प्लाजा कॉम्प्लेक्स के पार्किंगमे जानलेवा हमला करनेवाले वांछित आरोपि को गिरफ्तार किया ।
पलसाना पुलिस ने कुख्यात पीयूष राय को गिरफ्तार कर छोटे-मोटे अपराध करने वालों के लिए एक मिसाल कायम की है।
बगुमरा गांव के बाहरी इलाके में स्थित सिल्वर प्लाजा कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट पार्किंग में हुई झड़प की घटना में, सड़क पर हुए झगड़े को लेकर शिकायतकर्ता से दुश्मनी रखने वाले तीन आरोपी पिंडुल रंजन बदेई, सचिन राजपूत और पीयूष,के सामने शिकायत की गई थी।शिकायतकर्ता खुदकी कार लेकर सिल्वर प्लाजा अपार्टमेंट के पार्किंग में आए और पीछे से आकर शिकायतकर्ता को पकड़ लिया। उन्होंने भाईलोग के अंदाजमें कहा, "क्या कर रहे हो दादागिरी?" यह कहते हुए उन्होंने हमला करके
जान से मारने की धमकी दी।
जब पिंडुल ने उन्हें पकड़कर पीटा, तो उनके साथ मौजूद सचिन राजपूत और पीयूषने भी पिटाई की। मामला यहीं नहीं रुका। सचिन राजपूतने चाकू से मेरे बाएं पैर और कमर के बाएं हिस्से पर जानलेवा वार किया, जिसमें 18 टांके लगे।
गंभीर चोटें पहुंचाने के बाद वह फरार हो गया आरोपी खिलाफ पलसाना पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता-2023 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज शिकायत के बाद, क्राइम सीन-28.02 की घटनामे डीवायएसपी एल. एच. राठौड़ ने पीआई बी. डी. ज़िलारिया को दिए गए निर्देशों के अनुसार, उनके मार्गदर्शन में पीएसआई एस.
डी. गोवालिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और अपराध को सुलझाने के लिए जांच शुरू की गई।
पीएसआई गोवालिया और उनकी टीम, जिसमें निकेतभाई, अमृतभाई, जिगरभाई, संजयभाई, विष्णुभाई, महिपालसिंह, नीलेशभाई और विक्रमभाई शामिल थे, गश्त पर थे।उन्हें सूचना मिली कि बगुमरा गांव के सिल्वर प्लाजा के पार्किंगमें हुई लड़ाई का फरार आरोपी अभी बगुमरा गांवकी साईं वाटिका सोसाइटी गेटके पास खड़ा है।
जानकारी प्राप्त होतेही पुलिस ने शिवनगर सोसाइटी विभाग1 दस्तान गांव मे रहने वाला आरोपी पीयूष उर्फ समुसा रामेश्वर राय मूलरहे,किशोरी तहसील, नंदगंज, जी. गाजी, उत्तर प्रदेश के निवासी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 5000 रुपये मूल्य का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ और कानूनी कार्रवाई करके उसे जेलके सलाखों के पीछे धकल दीया गया।
