ब्युरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
सुरत जिला के वांकानेर गांव मे एक फार्म में जुआ खेलने के आरोप में आठ लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
जिला पुलिस प्रमुख के निर्देशानुसार, डीएसपी एच. एल. राठौड़ के निर्देश पर तालुका में शराब और जुआ अड्डों का संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए, बरदोली ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पीआई पी.एन. जडेजा के मार्गदर्शन में, सूचना के आधार पर, धनसुखभाई, मेहुलभाई, बंकिम्बाही और नवघनभाई की अलग-अलग टीमें गठित की गईंतालुका के वांकानेर गांव के बाहरी इलाके खेतराडी में हारजीत तीनपत्ती के जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
इनमें राहुल बाबूभाई हलपति, चेतन ठाकुर भाई हलपति, खलप मोहन भाई हल पति, नीलेश आनंद भाई हलपति, हरीश रमेश भाई हलपति, बलदेव मंगु भाई हलपति और जयेश बाबर भाई हलपति शामिल हैं, जो सभी आश्रम फलीया, वांकानेर के निवासी हैं। वहीं शंकर बाबूभाई हलपति सेजवाड गाव पीपल फलीया में रहते है।
बारडोली ग्रामीण पुलिसने की गई छापेमारीमे जुआरियों से 13,320, हजार रुपयेका मुद्दामाल जब्त करके कानूनी मामला दर्ज किया गयाहै।
