Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

छिंदवाड़ा: आगामी त्यौहार होली, रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए छिंदवाड़ा पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च

 मध्य प्रदेश छिंदवाड़ा से मनीष इंगोले की रिपोर्ट

*जिला - छिंदवाड़ा*

(म.प्र. पुलिस जिला- छिन्दवाड़ा)


🚨*आगामी त्यौहार होली,  रमजान माह को दृष्टिगत रखते हुए छिंदवाड़ा पुलिस बल ने निकाला फ्लैग मार्च*


🚨*शांति और सौहार्द्र के साथ मनाने का दिया संदेश...*


छिंदवाड़ा, दिनांक 28/02/2026 आगामी त्यौहार होली, रमजान माह के मद्दे नजर शहर में शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्द्र बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया ।


पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा के निर्देशन में फ्लैग मार्च पुलिस कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर बस स्टैण्ड, जेल तिराहा, फव्वारा चौक, गोलगंज, अकबरी मस्जिद, रॉयल चौक, छोटी बाजार, पॉवर हाउस, छोटा तालाब से होकर यातायात तिराहा एवं प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुये पुलिस लाईन पहुंचा ।

फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय राणा, रक्षित निरीक्षक श्री आशीष तिवारी, श्री राकेश तिवारी, थाना प्रभारी कोतवाली श्री आशीष धुर्वे, थाना प्रभारी देहात श्री गोविन्‍द राजपुत, थाना प्रभारी कुंडीपुरा श्री महेन्द्र भगत, चौकी प्रभारी धरमटेकड़ी श्री अविनाश पारधी तथा पुलिस लाइन व थानों का बल उपस्थित रहा ।


कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए *सभी सुरक्षा बल बलवा सामग्री के साथ पूरी तरह से तैयार एवं सतर्क हैं, इस दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।*


इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना को सशक्त करना और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना था । *प्रशासन आमजन से अपील करता हैं कि त्यौहारो को शांति, प्रेम और सौहार्द्र के साथ मनाएं, किसी भी अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करें ।*


*पुलिस विभाग का यह प्रयास समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...हैं ।*


पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe