आग लगने से वृद्धा की मौत ट्रैक्टर पंप सेट भैंस परचून दुकान शाहित सारा सामान जलकर खाक हुआ ।
चन्दगीराम मिश्रा
हरदोई यूपी
मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम मगरहा में अज्ञात कारणों के चलते छप्पर के बंगले में आग लगने से एक वृद्धा गोमती पत्नी करन उम्र 75 वर्ष की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। वहीं रामसनेही रामचेला के तीन पंप सेट एक ट्रैक्टर तीन भैंसें पर्चून की लकड़ी की दुकान उसमें रखा हुआ हजारों रुपए का सामान तथा घर गृहस्ती का सामान भी जलकर खाक हो गया।आग की लपटें देखकर पड़ोस में रह रहे ग्राम प्रधान सुरेश राजपूत ने मौके पर अपना समर सेबल चला कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची वहीं यशवंत सिंह तहसीलदार बिलग्राम एवं राजस्व कर्मी थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।
इस दौरान वहां के स्थानीय सामाजिक लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक गोमती के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हरदोई भेजा।
