Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बारडोली गुजरात: तापी एसओजी पुलिस ने सोनगढ़ तालुका के पोखरण गांवसे एक व्यक्ति को अवैध पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया

 ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात 


तापी एसओजी पुलिसने सोनगढ़ तालुका के पोखरण गांवसे एक व्यक्तिको अवैध पदार्थोंके साथ गिरफ्तार किया।

सूरत डिवीजन के पुलिस महानिरीक्षक और तापी जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी चार्टर से संबंधित कार्यों को अंजाम देने और फरार आरोपियों को पकड़कर अपराधों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाने के बाद, एसओजी पुलिस ने कमर कस ली थी।


तापी जिला एसओजी पीआई के.जी. लिम्बाचिया के मार्गदर्शन में पीएसआई, एन.पी. गरासिया की निगरानी में स्टाफके पुलिस कर्मियों की टीम दाऊदभाई, राजेंद्र यादवराव, शरदभाई, हिरेनभाई, जयेशभाई और अक्षय कुमारकी टीमने अवैध जिलेटिन की हेराफेरी करने वालेको पकड़ा 

एसओजी पुलिस टीम सोनगढ़ थाना क्षेत्र में एक निजी वाहन में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दाऊदभाई और विपुलभाई को निजी तौर पर सूचना जिलेटिन पदार्थकी अवैध रूपसे हेराफेरी होनेवाली है।


सोनगढ़ की ओरसे आरहा एक व्यक्ति नीले रंग की मोपेड की डिक्की में बिना लाइसेंस के जिलेटिन की छड़ें अवैध रूपसे लेजा रहा है और पोखरण गांव की ओर जा रहा होने की पक्की जानकारी मिली थी। 


इसी जानकारी के आधार पर एसओजी पुलिस दल पोखरण गांव पटिया के पास निगरानी कर रहे थे। उसी समय पोखरण गांव के निशाल फलिया निवासी दीपक सकुभाई गामीत को सुजुकी कंपनी की एक्सेस मोटरसाइकिल नंबर जीजे-26 एजी-1633 चलाते हुए रोका गया और तलाशी ली गई।


तलाशी लेने पर पुलिसको मोटरसाइकिल की डिक्की से 2600 रुपये मूल्य की 13 अवैध जिलेटिन की छड़ें। 10,500 रुपये मूल्य के तीन मोबाइल फोन। सुजुकी कंपनी की एक्सेस मोपेड कीमत 45,000 के साथ कुल 58,100 के मुद्दामाल बरामद करके सोनगढ़ थाना में बिना पास परमिट के विस्फोटक पदार्थों की अवैध तस्करी का मामला दर्ज करके आरोपी दीपक गामीत को हिरासत में लेके आगेकी जांच सोनगढ़ पुलिस कर रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe