ब्यूरोचीफ शैलेन्द्रसिंह बारडोली गुजरात
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तत्वाधान में मन की बात टिफिन के साथ कार्यक्रम सफल।
गुजरात बीजेपी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी'मन की बात, टिफिन के साथ' कार्यक्रम के 132वें एपिसोड के तहत गुजरात राज्य के सभी 580 मंडलों में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वकर्मा ने मेहसाना जिले के बेचराजी में आयोजित कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने कर्णावती महानगर के थलतेज वार्ड में और राज्य संगठन के महासचिव रत्नाकरजी ने आनंद तालुका के उमरेठ में कार्यक्रम में शिरकत की।
राज्य सरकार के मंत्री, राज्य संगठन के पदाधिकारी, सांसद, विधायक और अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता संगठन की योजना के अनुसार निर्धारित स्थानों पर उपस्थित रहे। जमीनी स्तर से लेकर राज्य भर के कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जगदीशभाई,बेचराजी पहुंचे, उन्होंने शक्तिपीठ बहुचराजी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चन करके सभी नागरिकों की खुशी, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की और मंदिर में चल रहे कार्यों का अवलोकन किया।श्री वल्लभ भट्ट के वाव में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के कार्यक्रम 'मन की बात' का 132वां एपिसोड देखा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार 'मन की बात, टिफिन के साथ' कार्यक्रम को मंडल स्तर पर विशेष रूप से आयोजित किया गया है। आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत मार्गदर्शन दिया, ताकि हर बूथ से हर घर तक संपर्क स्थापित हो सके।


