Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

Etawah News: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की

 

Etawah News: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की


रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार TTN 24 News 

 जसवंतनगर/इटावा: चांदनपुर में एक 30 वर्षीय विवाहित महिला अंचला उर्फ रिंकी पत्नी यतेंद्र कुमार ने सुबह अपने घर के कमरे में साड़ी के पल्लू के सहारे पंखे में फंदे से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

               

पति यतेंद्र कुमार के अनुसार हम पत्नी और बच्चे गांव में अपने परिवार से अलग मकान में रहते हैं। बीती शाम को हंसी खुशी से हम लोगों ने खाना खाया और सो गए। सुबह करीब 4 बजे हम दोनों लोग जगे और पत्नी अंचला घरेलू काम करने में लग गई। मैं और अपने दोनों बच्चे बड़ी बेटी जानवी उम्र 8 वर्ष और बेटा आरव उम्र 4 वर्ष को लेकर खेतों की तरफ टहलने चले गए। करीब 7:30 बजे घर लौटा तो देखा कमरे में मेरी पत्नी अंचला फांसी पर लटक रही थी। अचानक यह सब देख होश उड़ गए आसपास के लोगों को बुलाया और पत्नी को आनन- फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु लाया जहां पर डॉक्टर विकास अग्निहोत्री ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।

               मृतिका अंचला के पति यतेंद्र ने यह भी बताया कि मैं बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले दो-तीन महीने से तबीयत खराब रहने के कारण पत्नी अंचला की मानसिक स्थिति ठीक ना होने के कारण न्यूरोलॉजी से संबंधित इलाज चल रहा था। दो महीने पूर्व मैं नौकरी छोड़कर पत्नी और परिवार को संभाल रहा था।

              अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe