Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

 लोकेशन रांची झारखंड से नेशनल ब्यूरो हेड एवं लीगल एडवाइजर अधिवक्ता राजेश कुमार की विशेष रिपोर्ट 

 एंकर रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर

रांची, 6 फरवरी 2026 — झारखंड की राजधानी रांची में आज एक बड़ा सुरक्षा मामला सामने आया है। रांची सिविल कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से कोर्ट परिसर को उड़ाने की गंभीर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। इस धमकी के बाद कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया।

धमकी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और बम निरोधक दस्ते (जगुआर बम स्क्वॉड) ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बम डिटेक्शन टीम और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक के मिलने की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है।

जानकारी के अनुसार, जिस ईमेल आईडी से यह धमकी भेजी गई है, उसी आईडी का इस्तेमाल बिहार के कैमूर जिले समेत कई अन्य जिलों में भी इसी तरह के धमकी भरे संदेश भेजने के लिए किया गया है। इससे मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस साइबर सेल और अन्य टीमों के साथ मिलकर ईमेल आईडी की गहन जांच कर रही है और धमकी देने वाले व्यक्ति या गिरोह तक पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

कोर्ट परिसर की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जांच जारी है और जल्द ही मामले में बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe